Lambhua MLA Sitaram Verma: सुल्तानपुर में प्रभारी मंत्री आशीष पटेल के सामने यहां के लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा का खुला विरोध हुआ। लोकसभा चुनाव से ठीक जनता और जनप्रतिनिधि का आक्रोश भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है।
दरअसल लंभुआ के कैलाश मैरिज लॉन में जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने को लेकर धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसमें प्रभारी मंत्री आशीष पटेल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उनके साथ लंभुआ के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा मौजूद थे।
जहां उनका भीड़ के सामने विरोध होने लगा। यहां के छापर ग्राम प्रधान रवि निषाद ने सैकड़ों की भीड़ में स्थानीय विधायक पर गरीबों की बात न सुनने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि किसी गरीब महिला के आवास न बनने देने पर ग्राम प्रधान ने कई बार विधायक से शिकायत की थी।
वहां मौजूद अन्य जिला पंचायत सदस्य भी ये कहते सुने गए कि विधायक क्षेत्रीय जनता की समस्याएं नहीं सुनते। अपनी कारगुजारी मंत्री के सामने खुलती देख विधायक तिलमिला उठे। लेकिन मंत्री ने मामले को संभाला।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.