मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा “1947 के विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा” विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात विचारक एवं शिक्षाविद प्रो. डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे ने छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान प्रज्ञा प्रवाह के देवराज सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक पश्चिमी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड व अवनीश त्यागी प्रज्ञा प्रवाह मेरठ अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
अपने वक्तव्य में प्रो.(डॉ.) सदानंद दामोदर सप्रे ने कहा कि 1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की एक अत्यंत पीड़ादायक घटना थी, जिसने न केवल भौगोलिक सीमाओं को बदला बल्कि समाज और संस्कृति को भी गहरे स्तर पर प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की विचारधारा केवल भौगोलिक एकता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और मानवीय मूल्यों पर आधारित एक व्यापक अवधारणा है। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास को समझने और उससे सीख लेकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सुभारती विश्वविद्यालय के राष्ट्रबोध प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो.(डॉ.) डी.सी. सक्सेना ने कहा कि 1947 का विभाजन राजनीतिक परिस्थितियों और उस समय की जटिल परिस्थितियों का परिणाम था। उन्होंने बताया कि इतिहास का अध्ययन हमें यह समझने में मदद करता है कि किस प्रकार सामाजिक और राजनीतिक निर्णय आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने छात्रों को इतिहास के विभिन्न पक्षों को संतुलित दृष्टि से समझने की सलाह दी।
इस दौरान पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतेष चौधरी ने अपने धन्यवाद संबोधन में कहा कि ऐसे व्याख्यान छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि इससे उन्हें इतिहास, राजनीति और समाज के गहन संबंधों को समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे ऐतिहासिक घटनाओं को तथ्यों और संवेदनशीलता के साथ समझें और समाज के समक्ष सही परिप्रेक्ष्य प्रस्तुत करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अतिथि वक्ता से प्रश्न पूछे और विषय पर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट अतिथियों को पादप व अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन बीएजेमसी की छात्रा प्रियांशी भाटिया ने किया वहीं मीडिया कवरेज शौर्य खन्ना, व तुषार कुमार ने की।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक्स डॉ. प्रभात कुमार पांडेय, दूरस्थ शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. महावीर सिंह, पत्रकारिता विभाग के शिक्षकगण प्रो. अशोक त्यागी, डॉ. संतोष कुमार गौतम, डॉ. आशुतोष वर्मा, डॉ. प्रीति सिंह, शैली शर्मा, राम प्रकाश तिवारी, डॉ. पल्लबी मुखर्जी एवं बड़ी संख्या में विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।
हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…
क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…
क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…
क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…
रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…
डी एम मिश्र की ग़ज़लों में सच को कहने का साहस है - डॉ जीवन…
This website uses cookies.