मेरठ

किओस्क व स्टाॅल के जरिए लोगों को जागरूक कर रहा विधिक सेवा प्राधिकरण

  • मेरठ, सूचना विभाग

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने बताया कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ श्री फूलचन्द पटेल के मार्गदर्शन में भैसाली मैदान में दीपावली के अवसर पर आयोजित मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा आम जनता को जागरूक किये जाने हेतु किओस्क तथा स्टाॅल लगाया गया है तथा विधिक सहायता प्राप्त किये जाने हेतु प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ द्वारा आशा बहुओं के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भावनपुर मेरठ पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अन्जू काम्बोज ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्षगांठ के महत्व के बारे में बताया एंव भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को क्या-क्या अधिकार एंव कर्तव्य प्रदान किये गये है आदि के बारे में भी बताया तथा अपने अधिकारो की रक्षा के लिए भारतीय संविधान द्वारा कौन-कौन से नियम बनायें गये है उनके बारे में भी अवगत कराया।

उन्होने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेरठ द्वारा दिनांक 02 अक्टूबर 2021 से दिनांक 14 नवम्बर 2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद मेरठ में रहने वाली जनता के लिए डोर-टू-डोर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ताकि प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय कानून तथा अपने अधिकारो के बारे में जागरूक किया जा सकें एवं प्रत्येक व्यक्ति विधिक रूप से साक्षर बनाया जा सकें। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आशा बहुओं तथा अन्तराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के कार्यकताओं द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

12 नवम्बर को आयुक्त कार्यालय परिसर में होगी वाहन की नीलामी: अपर आयुक्त प्रवीणा

अपर आयुक्त, कार्यालय आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ प्रवीणा ने सर्व साधारण को सूचित करते हुये बताया कि राजकीय वाहन संख्या-यू0पी0-15 ए0जी0-0333, एम्बेसडर कार, पंजीयन वर्ष 2011, इंजन नं0- 3ELB112561 चैसिस नं0- MA7AM18MBLU014227 जो पैट्रोल चालित है, की नीलामी दिनांक 12 नवम्बर 2021 दिन शुक्रवार समय प्रातः 10.30 बजे स्थान कार्यालय आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ के परिसर में आयोजित की जायेगी। इच्छुक खरीददार कार्यालय में शासकीय कार्यदिवस में उपस्थित होकर वाहन का निरीक्षणा कर सकते है। वाहन जैसी दशा में है, नीलाम किया जायेगा। नीलामी के सबंध में निर्धारित शर्तों की जानकारी किसी भी कार्यदिवस में उपस्थित होकर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

11 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

11 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

11 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.