उत्तर प्रदेश

लेखपाल का कारनामा, हाउसवाइफ को बना दिया हेलीकॉप्टर पायलट

नोएडा। सेक्टर-49 में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है, जिसमें एक हाउसवाइफ को हेलीकॉप्टर पायलट बताकर उसका आय प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया। इस मामले ने सरकारी दफ्तरों में लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।

नोएडा बरौला गांव निवासी रवीन कुमार ने अपनी पत्नी मीनाक्षी के लिए आय प्रमाण पत्र के लिए 12 नवंबर 2024 को आवेदन किया था। 5 दिसंबर को उन्हें प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति की जांच करने पर चौंकाने वाला रिजेक्शन लेटर मिला। उसमें लिखा था कि मीनाक्षी एक हेलीकॉप्टर पायलट हैं, और उन्हें वेतन पर्ची या इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) जमा करनी चाहिए।

रिजेक्शन लेटर पढ़ने के बाद मीनाक्षी और उनके पति हैरान रह गए। मीनाक्षी एक गृहिणी हैं और बच्चों की देखभाल करती हैं। उन्होंने कभी किसी विमान या हेलीकॉप्टर में नौकरी नहीं की।

रवीन कुमार ने लेखपाल आदित्य सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लेखपाल बिना सलाम मिले कोई काम नहीं करते और अपने घर से ही दफ्तर का कामकाज संभालते हैं। उन्होंने लेखपाल से उनके कार्यलय मे मिलने की कई कोशिशें कीं, लेकिन उन्हें वह ऑफिस में नहीं मिल पाए।

ज्ञात हो कि आय प्रमाण पत्र सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति की वार्षिक आय को प्रमाणित करता है। यह दस्तावेज सरकारी योजनाओं और सेवाओं जैसे छात्रवृत्ति, सब्सिडी, तथा आरक्षण के लिए पात्रता सुनिश्चित करता है।

इस घटना ने नोएडा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई व मामले में जांच और जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की माँग की है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

8 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

11 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.