उत्तर प्रदेश

मेरठ में एक घर घुस में आया तेंदुआ, 10 घंटे में हुआ काबू, पूरे दिन रही अफरातफरी

मेरठ। आज एक तेंदुए ने मेरठ में पुलिस और वन विभाग को खूब छकाया। साथ ही लोगों के काौतूहल को केन्द्र भरी बना रहा। अंतत: दस घंटे की मशक्कत के बाद उसे काबू किया जा सका। मेरठ के पल्लवपुरम में शुक्रवार की सुबह उस वक्‍त अफरातफरी मच गई, जब एक तेंदुआ घर में घुस आया। बाद में पल्लवपुरम फेज टू में इस घर के अंदर से जाल तोड़कर भागा तेंदुआ एक प्‍लाट में झाड़ियों में छिपा। वन विभाग की टीम ने प्‍लाट के चारों ओर जाल लगा दिया और ट्रेंकुलाइज करने की भी तैयारी शुरू की।

दस घंटे की मशक्‍कत के बाद शाम को करीब पांच बजे ट्रेंकुलाइज कर तेंदुआ पकड़ा जा सका। तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार कर भगाया। वहीं डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को शिवालिक रेंज में छोड़ा जाएगा। तेंदुआ पूरी तरह स्‍वस्‍थ है।

सुबह घर के आंगन में दिखाई दिया तेंदुआ

शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम फेज टू निवासी आभा अपने घर की रसोई में बच्चों के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। करीब 7:50 पर तेंदुआ उनके घर के आंगन में कूलर के नीचे दिखाई दिया। उन्‍होने शोर मचाया तो तमाम लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। वहां पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया। वन विभाग ने पूरे घर की घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया।

निकला और फिर झाड़ियों में घुस गया तेंदुआ

वन विभाग के कर्मचारियों ने झाड़ियों में जैसे ही डंडा मारा तो तेंदुआ झाड़ियों से निकला और बाहर की ओर भागने के लिए जाल में दो से तीन टक्कर मारी मगर वह बाहर नहीं निकल पाया। बाद में तेंदुआ वापस झाड़ियों में घुस गया। हाइड्रोलिक मशीन पर सवार वनकर्मी तेंदुए को ट्रेंकुलाइज नहीं कर पाए थे।

चारों ओर मची भगदड़

दस मिनट तक तेंदुआ जाल में फंसा और फिर जाल तोड़कर डिवाइडर रोड की तरफ सड़क पर आ गया। इससे भगदड़ मच गई। तेंदुआ अनीता चौधरी के प्लाट में घुस गया। वन विभाग व पुलिस ने प्‍लाट के चारों ओर जाल लगाना शुरू किया तो तेंदुआ वहां से निकलकर पास के प्लाट में जा घुसा। इस प्लाट में झाड़ियां और पेड़ है। करीब दो घंटे से तेंदुआ यहीं छिपा रहा। पुलिस और वन विभाग की टीम ने चारों तरफ जाल लगा दिया और तेंदुए की हर हलचल पर नजर रखी गई। ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम बुला ली गई। वहां मौजूद भीड़ को हटाने के लिए कई बार पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।

पूरी तरह से की गई घेराबंदी

वहीं चिकित्‍सक आरके सिंह को भी तेंदुए को बेहोश करने के लिए बुलाया गया। झाड़ी में घुसे तेंदुए की हलचल का वन विभाग और चिकित्सा विभाग के अफसर इंतजार करते रहे। पुलिसकर्मी और वन विभाग के कर्मचारियों ने प्लाट की घेराबंदी की। तेंदुए के झाड़ियों में बेहोश करने के लिए उसकी हलचल का इंतजार किया गया। पुलिसकर्मी डिवाइडर रोड पर भीड़ को हटाने में लग गए। पूरे दिन ही तेंदुए को पकड़ने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

जाल में फंसने से रह गया तेंदुआ

सुबह के मकान से दीवार कूद कर जैसे ही तेंदुआ बाहर की तरफ भागा तभी जाल में फंस गया। और करीब 10 मिनट तक निकलने का प्रयास किया। इसी बीच एकाएक जाली की गांठ खुल गई और तेंदुआ बहुत तेजी से निकल कर भागा। जिसको देख आसपास खड़े पुलिसकर्मी व भीड़ भी सड़क पर गिर गई। बच्चे अपने घरों की छतों पर रोने लगे। उसके बाद तेंदुआ डिवाइडर रोड के पास एक बड़े प्लॉट में चला गया।

शाम को आया पाया काबू में

दस घंटे की मशक्‍कत के बाद शाम को तेंदुए को ट्रेंकुलाइज करने के बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरे में डाल दिया। तेंदुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार कर भगाया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को शिवालिक के जंगलों में छोड़ा जाएगा। वन विभाग की टीम सहारनपुर जाने की तैयारी कर रही थी।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

5 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

6 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

6 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.