देश

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को 600 अधिवक्ताओं की चिट्ठी, ‘निहित स्वार्थी समूहों’ से बचाने का अनुरोध

नयी दिल्ली- न्यायपालिका पर दबाव बनाने, न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने, तुच्छ तर्क और पुराने राजनीतिक उद्देश्य के आधार पर अदालतों को कथित तौर पर बदनाम करने वाले ‘निहित स्वार्थी समूहों’ के खिलाफ करीब 600 अधिवक्ताओं ने आवाज उठाई है। उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को संयुक्त रूप से पत्र लिखकर इस मामले में जरूरत कदम उठाने का अनुरोध किया है।पत्र पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदीश सी अग्रवाल और अन्य अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर का दावा किया गया है।

पत्र में आरोप लगाते हुए कहा लगाया गया है, “उनकी (स्वार्थी समूहों’की) हरकतें विश्वास और सद्भाव के माहौल को खराब कर रही हैं, जो न्यायपालिका के कामकाज की विशेषता है। उनकी दबाव की रणनीति राजनीतिक मामलों में सबसे स्पष्ट दिखाई देती है। विशेष रूप से उन राजनीतिक मामलों में, जिनमें भ्रष्टाचार के आरोपी राजनीतिक लोग शामिल हैं। ये रणनीति हमारी अदालतों के लिए हानिकारक और हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं।”

पत्र में कहा गया है, “यह देखना परेशान करने वाला है कि कुछ वकील दिन में राजनेताओं का बचाव करते और फिर रात में मीडिया के माध्यम से न्यायाधीशों को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। यह कहना कि अतीत में अदालतों को प्रभावित करना आसान था, उन पर जनता का भरोसा हिल जाता है।”

पत्र में कहा गया है, “उन्होंने (निहित स्वार्थी) ‘बेंच फिक्सिंग’ का एक पूरा सिद्धांत भी गढ़ लिया है, जो न केवल अपमानजनक और अवमाननापूर्ण है, बल्कि यह हमारी अदालतों के सम्मान और गरिमा पर हमला है। कई बार यह सम्मानित न्यायाधीशों पर निंदनीय हमलों और आक्षेपों को भी जन्म देता है।”

पत्र में ‘स्वार्थी समूह’ के तौर-तरीकों के समय पर भी सवाल उठाया गया और कहा गया है कि इसकी भी बारीकी से जांच की जानी चाहिए। वे ऐसा बहुत ही रणनीतिक के साथ देश चुनाव के समय ऐसी हरकत कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के पत्र में कहा गया है, “हमें 2018-2019 में इसी तरह की हरकतों की याद आती है, जब ‘उन्होंने'( स्वार्थी समूह) गलत कहानियां गढ़ने सहित अपनी ‘हिट एंड रन’ गतिविधियां शुरू की थीं।”

पत्र में यह भी कहा गया है , “व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों से अदालतों को कमजोर करने और हेरफेर करने के इन प्रयासों को किसी भी हालत में अनुमति नहीं दी जा सकती है।हम शीर्ष अदालत से अनुरोध करते हैं कि वह मजबूत हो और हमारी अदालतों को इन हमलों से बचाने के लिए कदम उठाए। चुप रहना या कुछ न करना गलती से उन लोगों को अधिक शक्ति दे सकता है, जो नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। यह सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखने का समय नहीं है, क्योंकि ऐसे प्रयास कुछ वर्षों से और तेज हो रहे हैं।’

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

15 hours ago

पटना में होली का रंग चढ़ा, सियासत भी हुई रंगीन—चिराग पासवान ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार

सब-हेडलाइन: होलिका दहन आज, चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन बाद खेली जाएगी होली; राज्यसभा…

15 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: तेजस्वी यादव को लेकर सियासत गरम

NDA vs महागठबंधन में 5वीं सीट पर रणनीति तेज, तेजस्वी के चुनाव लड़ने की खबर…

15 hours ago

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

16 hours ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

20 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

1 day ago

This website uses cookies.