सुलतानपुर। कुड़वार ब्लॉक के सरकौड़ा काली माता मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित श्री परमानन्द जी महाराज काशी ने मुखार बिंदुओं से सुनाई जा रही है कथा को सुनकर भक्त हुए भाव विभोर। कथा के पहले दिन कथा व्यास ने बताया कि भक्तों के पापों का हरण कर लेने वाला ही ईश्वर है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने का लाभ तभी है जब हम इसे अपने जीवन में उतारें और उसी के अनुरूप व्यवहार करें।कथावाचक ने कहा कि कथा सुनने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न आ जाए मुनष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं। कहा कि जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है, वही जीवन धन्य है। ईश्वर ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को भी समझा जा सकता है।कथा के पहले दिन कथा व्यास पंडित श्री परमानन्दजी महराज श्रीमद्भागवत के महत्व के विषय में बताया जिसके साथ ही वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने श्रीकृष्ण के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। कथा समाप्त होने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात माइक द्वारा एलाउंसमेंट करते हुए भक्त गणों को सूचित भी किया गया कि 10 अप्रैल को महायज्ञ एवं 11अप्रैल को महा भंडारे का आयोजन किया गया है।आप सभी भक्तजन भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का अवसर प्राप्त करें। इस मौके पर सहयोगी पंडित अरुण तिवारी ग्रामवासी सूर्य प्रकाश तिवारी महेश तिवारी दिवाकर तिवारी कुलदीप तिवारी भोला तिवारी अभिषेक तिवारी आदि व्यवस्थापक लोग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनोयोग से लगे हुए हैं।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.