यूपी में पिछले दो दिनों में कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी के बाद प्रदेश सरकार कोई मौका नहीं लेना चाहती। यह देखते हुए सरकार ने प्रदेश में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना मामलों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी की वजह से उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है. यूपी की योगी सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक बार फिर लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया. राज्य में 10 मई की सुबह लॉकडाउन खत्म हो रहा था, जिसे एक बार फिर बढ़ा दिया गया. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने की जानकारी दी.
यूपी में लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार बंद रहेंगे और आवागमन पर रोक रहेगी. औद्योगिक गतिविधियां और वैक्सीनेशन कार्य साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेंगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 298 लोगों की मौत हो गई और 26,847 नये संक्रमित पाए गए. अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से 298 मरीजों की मौत हुई है, जबकि इस दौरान 26,847 नये मामले सामने आए. उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 15,170 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुल 14,80, 315 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 2,179 नये मामले आए हैं, जबकि 38 संक्रमितों की मौत हुई है. इसी अवधि में मेरठ में 1,653, मुजफ्फरनगर में 1,518, सहारनपुर में 1,485 और गौतमबुद्धनगर में 1,188 नये मामले आए हैं. कानपुर नगर में 23, झांसी में 18, मेरठ में 12, प्रयागराज, गाजीपुर और गौतमबुद्धनगर में 11-11 और मरीजों की मौत हुई है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.