देश

Lockdown in up latest news today: यूपी में अब शुक्रवार शाम से मंगलवार सुबह तक रहेगा लॉकडाउन

  • संवाददाता, लखनऊ

Lockdown in up latest news today: यूपी में अब शुक्रवार शाम से मंगलवार सुबह तक रहेगा लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले नित नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। प्रदेश में इन दिनों तीन लाख 41 एक्टिव केस हैं। इन्हें देखते हुए यूपी सरकार रोज कोई न कोई नया कदम उठा रही है। पहले इससे निपटने के लिए कई जिलों में धारा 144 लगाई गई, फिर जब इससे भी बात न बनी तो सूबे के 10 सबसे प्रभावित शहरों में रात्रि कर्फ्यू लगाया गया और फिर उसका समय बढ़ाया गया। लेकिन रिकॉर्ड तोड़ते संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए अब सरकार ने पूरे प्रदेश में तीन दिन कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। सरकार ने बताया है कि इस दौरान पूर्ण रूप से बंदी रहेगी लेकिन जरूरी चीजों की दुकानें व जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

योगी सरकार ने पूरा लॉकडाउन लगाने से इनकार कर दिया है लेकिन संक्रमण की रफ्तार देखते हुए अब वीकेंड लॉकडाउन को धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले यूपी में एक दिन के लॉकडाउन को बढ़ाकर दो दिन का किया गया था। इसके बाद अब इसमें एक और दिन की वृद्धि कर दी गई है।

यूपी से अच्छी खबर

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में अब कुछ सुधार नजर आने लगा है। बीते चार पांच दिनों में लगातार संक्रमितों की संख्या घटना शुरू हो गई है। नए संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ्य होने वाले रोगियों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार यूपी में बीते 24 घंटों में 29824 नए कोरोना के मरीज मिले थे। जबकि 35903 लोग स्वस्थ्य हुए थे।

कोरोना से मौत के आकड़ों में कोई सुधार नहीं

इससे पहले 20 अप्रैल को 30 हजार से कम मामले आए थे। बीते चार-पांच दिनों में प्रदेश में नए संक्रमित मरीजों की संख्या घटी है। जबकि अस्पताल से छुट्टी पाने वाले बढ़ते गए हैं। हालांकि मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को यूपी में कुल 266 मरीजों की कोरोना वायरस से मौत हुई। इसे मिलाकर अभ कुल मौतों की संख्या 11,943 हो गई है। प्रदेश के 75 जिलों में से 60 में कोरोना से किसी न किसी मरीज की मौत हुई है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. राज्य में ऑक्सिजन की कमी, बेड की किल्लत और जरूरी दवाओं के अभाव में बीते कई दिनों से कई मरीजों की जान चली गई. इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को जमकर फटकारा. कोर्ट ने कहा कि प्रदेश में स्थिति नियंत्रण से बाहर चली गई है, डॉक्टरों की कमी है, ऑक्सिजन नहीं है, एल-1, एल-2 हॉस्पिटल नहीं हैं, कागजों पर सब कुछ अच्छा है लेकिन जमीन पर सुविधाओं की भारी किल्लत है, यह बात किसी से छिपी नहीं है।

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

8 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.