मनोरंजन

कोलकाता में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लोगो का उद्घाटन

कोलकाता। शनिवार को 2022 के कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (केआईएफएफ) के लोगो का उद्घाटन हुआ है। राज्य के मंत्री इंद्रनिल सेन, अरूप विश्वास और बीरबाहा हांसदा की उपस्थिति में शिशिर मंच में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लोगों का उद्घाटन हुआ है। इस दौरान बांग्ला फिल्मों के मशहूर अभिनेता प्रसनजीत चटर्जी, अभिनेत्री रुकमणी मैत्र, निर्देशक राज चक्रवर्ती सहित फिल्मी जगत की कई अन्य बड़ी हस्तियां उपस्थित थीं।

इंद्रनील ने बताया कि आगामी 15 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत होगी। नेताजी इनडोर स्टेडियम में इसके उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उपस्थित रहेंगी। इसमें बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान सहित कई बड़े कलाकार शिरकत करेंगे। सौरव गांगुली की उपस्थिति भी रहेगी। आगामी 22 दिसंबर तक चलने वाले इस 28वें फिल्म महोत्सव में इस बार 57 देशों के कुल 1078 फिल्मों की प्रदर्शनी के लिए आवेदन मिले हैं। इसमें से 183 फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें 130 बड़े पर्दे की फिल्में हैं जबकि 53 शार्ट फिल्में हैं। कोलकाता के 10 सिनेमा हॉल में इन फिल्मों की प्रदर्शनी होगी। कुल 231 शो आयोजित किए जाएंगे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.