सुल्तानपुर

Lohramau Maa Bhawani Mandir Sultanpur | लोहरामऊ मां भवानी मन्दिर

Lohramau Maa Bhawani Mandir Sultanpur: लोहरामऊ मां भवानी मन्दिर में नवरात्रि को लगने वाला मेला बेहद धार्मिक और मन का सकून देने वाला है। श्रद्धालुओं का ताता यह बताता है कि सुल्तानपुर के दर्शनीय स्थलों में से लोहरामऊ मां भवानी मन्दिर (Lohramau Maa Bhawani Mandir Sultanpur) का विशेष स्थान है।

यह मंदिर लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर स्थित है और शहर से 7 किलोमीटर की दूरी पर है। लोहरामऊ में सैकड़ों वर्षों से स्थापित मां दुर्गा का यह मन्दिर केवल आस-पास के जिलों में ही नही सूबे के कई अन्य जिलों में भी खासा मशहूर है। जीवन के पवित्र संस्कारों में से एक जनेऊ व मुंडन संस्कार के लिये यहां लोगों की खास भीड़ जमा होती है। 

मान्यता है कि जब भी आप विध्यांचल जाते हैं तो उससे पहले लोहरामऊ मां भवानी मन्दिर (Lohramau Maa Bhawani Mandir Sultanpur) में माथा टेकने जरूर जाना चाहिये वरना यात्रा पूरी नहीं मानी जाती।

सावन के महीने में यहां दस दिनों तक जबरदस्त मेला लगता है लेकिन नवरात्र में यहां का नजारा कुछ अलग ही रहता है। यहां पर सुहाग का सान चढ़ाने का बेहद महत्वपूर्ण परंपरा है। मुख्य पुजारी पंडित राजेन्द्र प्रसाद मिश्र बताते हैं कि यहां मां दुर्गा भवानी स्वयं साक्षत प्रकट हुई थीं। देवी मां के तीन रूपों का भी यहां दर्शन होता है। 

Lohramau Maa Bhawani Mandir Sultanpur में पूरी होती है मुरादें

लोहरामऊ मां भवानी मन्दिर (Lohramau Maa Bhawani Mandir Sultanpur) में मां दुर्गा के दर्शन करने और अपनी मुरादें पूरी करने के लिए सूबे के तमाम जिलों से पूरे नवरात्र भर श्रद्धालुओं का यहां तांता लगा रहता है। महिलाओं में इसका विशेष महत्व है, उनकी हर छोटी से छोटी मनोकामना यहां पूरी होती है। नवरात्र के अंतिम दिन इस मंदिर पर खासी भीड़ जुटती है। पूरा दिन यहां यज्ञ और हवन होते रहते हैं। यहां आ कर लोग तमाम कर्मकांड कर अपने तन-मन में छुपे रोग, शोक, भय, आशंका और मनो-विकार दूर कर अपने को धन्य मानते हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

10 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

11 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

11 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.