देश

राज्यसभा में नियम 267 के तहत मणिपुर मुद्दे पर हो लंबी चर्चा : खड़गे

नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी दलों का संगठन (इंडिया) चाहता है कि सदन में नियम 267 के तहत मणिपुर मुद्दे पर लंबी चर्चा हो।

खड़गे ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नियम 167 के तहत अल्प समय के लिए चर्चा करानी चाहती है। इतने बड़े मुद्दे पर हम कुछ घंटों में चर्चा कैसे कर सकते हैं? ऐसे में विपक्षी दल चाहते हैं कि नियम 267 के तहत मणिपुर मुद्दे पर लंबी चर्चा कराई जाए। जिससे मामले पर सभी दल अपनी बात रख सकें।

खड़गे ने कहा कि हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री इस पर आकर सदन में बयान दें, लेकिन प्रधानमंत्री सदन में आकर बात करने को तैयार नहीं हैं। वो चुनाव प्रचार में हैं। वह अलग-अलग राज्यों में जा रहे हैं। आज हमको धमकाया जा रहा है। हमें कहा जा रहा है कि अगर आप बार-बार उठे तो आपको ‘बड़ी शिक्षा’ मिलेगी। ये सब चेयरमैन के मुंह से सरकार करवा रही है।

खड़गे ने कहा कि राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल को एक सेशन के लिए सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन अभी तक उनका सस्पेंशन रिवोक नहीं किया। संजय सिंह ने सवाल पूछा तो उन्हें सस्पेंड कर दिया। विपक्ष के बोलने पर सत्ता पक्ष के लोग उठ कर चिल्लाते हैं और हमारा माइक बंद कर दिया जाता है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.