मेरठ

आगामी 27 जून को निकलेगी भगवान श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा

मेरठ। भगवान श्रीजगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा आगामी 27 जून को श्रद्धा, भक्ति और परंपरा के साथ भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को मंदिर समिति द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया, श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा, महामंत्री राशि शर्मा, मुख्य पुजारी विष्णु दत्त शर्मा एवं मुख्य सेवक दिनेश गोयल के मार्गदर्शन में इस रथ यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था एवं तैयारियों की जिम्मेदारी ली गई है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीजगन्नाथ का रथ, जिसमें वे वर्षों से यात्रा करते आ रहे हैं, उसके पहिए पिछले 40 वर्षों से पुराने थे और अब उनमें असंतुलन उत्पन्न हो गया था। इस कारण से रथ के चारों पहियों को नवीन रूप से बदलने का कार्य इस ट्रस्ट द्वारा किया गया है। यह सभी नए पहिए शीशम की लकड़ी से सिकंदराबाद के कुशल कारीगरों द्वारा निर्मित किए गए, जिन्हें लाकर रथ में सुरक्षित रूप से स्थापित कर दिया गया है। इसका उद्देश्य रथ यात्रा 2025 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।

साथ ही विशेष जानकारी दी कि वर्तमान समय में केवल यही ट्रस्ट (श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी जी मंदिर समिति ट्रस्ट) ही मंदिर परिसर में सक्रिय है और मंदिर की सेवा, सुरक्षा एवं व्यवस्था की देखरेख कर रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे 27 जून को आयोजित होने वाली रथ यात्रा में सपरिवार एवं श्रद्धा के साथ सम्मिलित हों।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

13 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

13 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.