मेरठ। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता के तृतीय दिव्य स्वरूप मां चंद्रघंटा की श्रद्धा और भक्ति के साथ आराधना हुई। लाल कुर्ती स्थित श्री रामा संकीर्तन मंदिर में माता का भव्य दरबार सजा। पंडित सूरज भट्ट पंडित हरीश उनियाल ने मां चंद्रघंटा का पूजन वीनू मिर्ग, वीके पुरी, नवीन छाबड़ा से कराया। ‘मां भंडारे बैठी खोल के भर लो झोलियां …. और मेरी मैया का दरबार निराला …. से मंजू साहा, कमलेश आर्या ने सभी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। महामंत्री सुरेश छाबड़ा, ललित गंभीर, केके बत्रा, कमल कपूर, सुभाष राजपूत का सहयोग रहा। प्रचार सचिव पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर माता के लाइव दर्शन, भोग और आरती का प्रसारण किया जा रहा है।
सदर काली माई मंदिर में तड़के से श्रद्धालुओं की कतारें लगी। मुख्य पुजारी सोंकेत बनर्जी ने माता का श्रृंगार कर आरती की। न्यू मोहनपुरी स्थित दयालेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति भाव के साथ माता के प्रथम दिव्य स्वरूप की आराधना की गई। मुख्य पुजारी पंडित श्रवण कुमार झा ने हवन यज्ञ कर माता का आह्वान किया। बच्चा पार्क स्थित कंठी माता मंदिर में पंडित दिनेश नौटियाल ने माता के दिव्य स्वरूप की आराधना की और पूजन कराया। लालकुर्ती स्थित श्री शक्तिधाम मंदिर में भगत नीरज मणि ने माता की मधुर भेटें गाईं। गोल मंदिर में पंडित राम नारायण शर्मा ने माता का भव्य श्रृंगार पर पूजन किया। नागकुल की देवी माता मनसा का भव्य श्रृंगार कर पुजारी भगवत गिरी ने भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। शहर भर के देवी मंदिरों में माता की आराधना की गई।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.