उत्तराखंड

मदरसा शिक्षा बोर्ड का मदरसा छात्रों के लिये बड़ा आदेश

देहरादून। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को उन अवैध मदरसों में नामांकित बच्चों के भविष्य पर चिंता व्यक्त की, जिन्हें बोर्ड से संबद्ध न होने के कारण राज्य सरकार ने बंद कर दिया है।

बोर्ड ने संबंधित जिलाधिकारियों (डीएम) से इन छात्रों को मान्यता प्राप्त मदरसों में स्थानांतरित करने की व्यवस्था करने का आग्रह किया।

उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इस संबंध में जल्द ही उन सभी जिलों के जिलाधिकारियों को औपचारिक पत्र भेजा जाएगा जहां ऐसे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा, “हम इस मामले को लेकर संवेदनशील हैं। हालांकि अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई उचित है, लेकिन ऐसे मदरसों में नामांकित बच्चों का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। हम एक-दो दिन में जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर उनसे अनुरोध करेंगे कि वे ऐसे बच्चों को राज्य के मान्यता प्राप्त मदरसों में स्थानांतरित करें, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।”

राज्य सरकार द्वारा चलाए गए सत्यापन अभियान में पाया गया कि पांच जिलों (देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर) में लगभग 100 अवैध मदरसे बिना उचित दस्तावेजों के चलाए जा रहे थे, जिसके बाद उन्हें सील कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार की कार्रवाई से ज्यादा छात्र प्रभावित नहीं हुए हैं, क्योंकि अवैध मदरसों में जाने वाले बच्चों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है।

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने अवैध मदरसों के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि इनके संचालकों को नियमों का पालन करना चाहिए और इन्हें वैध बनाना चाहिए।

कासमी ने कहा, “बोर्ड ने हाल ही में 49 मदरसों को मान्यता दी है और 47 अन्य की संबद्धता का नवीनीकरण किया है। बोर्ड के साथ मदरसों की संबद्धता के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है। मदरसा संचालकों को अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए और वैधता प्राप्त करने के लिए आगे आने में संकोच नहीं करना चाहिए।”

कासमी ने बताया कि राज्य में बोर्ड से संबद्ध 467 कानूनी मदरसे हैं, जहां लगभग 46,000 छात्र पढ़ते हैं।

विपक्षी दलों पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वे अवैध मदरसों को बंद करने पर इसलिए शोर मचा रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

कासमी ने कहा, “यह किसी समुदाय के खिलाफ नहीं बल्कि अवैध मदरसों के खिलाफ एक सकारात्मक कार्रवाई है। आखिर अवैध मदरसों को क्यों चलने दिया जाना चाहिए?”

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

11 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

11 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

14 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

14 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.