Mahant Dr Shivnath Ji दिखा रहे दुनिया को रास्ता
Mahant Dr Shivnath Ji: सामाजिक परिवर्तन की दिशा में उन्हीं व्यक्तियों को प्रभावी माना गया है जिन्होंने सत्य की अनुभूति ग्रहण करके तथा संबंधों को विस्तार देकर अनुशासित रूप में समाज का पथ आलोकित किया। जिन्होंने जन सामान्य से जुड़कर कल्याणकारी तत्वों से जनमानस को विभूषित किया ।उनके उल्लेख करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे, यथार्थ उनका ऋणी है ।जो अपनी प्राण दायनी शक्ति समाज के हित में प्रदान कर रहा हो।
जो कठिनाइयाँ झेल कर परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर आगे बढ़ रहा हो, और साथियों के संग जुड़कर कार्य कर रहा हो, वह झरनों के समान पत्थरों की चोट खाकर बह रहा हो, वह समकालीन और परिवर्ती समाज का एक वरदान ही तो है। जिसने समाज को सहज रूप से सजाने, संवारने और सुदृढ़ करने का व्रत लिया हो उसके प्रखर व्यक्तित्व पीयूष वर्ती वाणी एवं शीतल शाँत उपदेश से प्रभावित एवं आकर्षित होकर उनको राष्ट्रीय नाथ समाज के सर्वोपरि आसन पर देख कर मुझे हर्ष की अपार अनुभूति और और उनकी अभिव्यक्ति हेतु कलम चल रही है। आदरणीय संत शिव नाथ जी महाराज समाज के आधार स्तंभ और युगीन संत हैं।
साधना और प्रसार की दृष्टि से उनकी श्रम शीलता जनमानस में प्रचारार्थ ही नहीं कल्याणकारी भी है। नाथ संप्रदाय और वेदों के मर्मज्ञ संत शिव नाथ जी महाराज के दर्शन मात्र से तो सीख मिलती ही है उनके उद्बोधन से जो ऊर्जा का संचार होता है वह अमित रहता है। मुझे अपने आवास पंचवटी एनक्लेव शताब्दी नगर मेरठ में उनके उपदेश और नाथ समाज की परंपराओं से साक्षात होने का अवसर मिला।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.