देश

महाराष्ट्र: फड़नवीस के लिए अभी दूर है दिल्ली!

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस हर समय कुछ न कुछ ऐसा कहते या करते रहते हैं, जिससे मुंबई से लेकर दिल्ली तक उनकी चर्चा होती रहती है। अब उन्होंने यह कह कर सबको चौंकाया है कि दिल्ली दूर है। उन्होंने एक कार्यक्रम में अचानक यह बात कही। किसी को समझ नहीं आया कि फड़नवीस ने क्यों कहा कि दिल्ली दूर है और किसके लिए यह बात कही। सबसे अहम सवाल यही है कि किसके लिए दिल्ली दूर है? क्या फड़नवीस ने यह बात अपने लिए कही है और यह संदेश दिया है कि वे दिल्ली के बारे में नहीं सोच रहे हैं और अगर सोच भी रहे थे तो उन्होंने हथियार डाल दिए हैं? गौरतलब है कि फड़नवीस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारियों में गिना जाता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ योगी आदित्यनाथ और देवेंद्र फड़नवीस की चर्चा होती है।

माना जा रहा है कि फड़नवीस ने अपनी दावेदारी वापस ले ली है। हालांकि उनके करीबी यह भी कह रहे हैं कि पहली बार फड़नवीस ने अपनी दावेदारी पेश की है। दिल्ली दूर है कह कर उन्होंने बताया है कि वे दिल्ली की तैयारी कर रहे हैं लेकिन अभी दिल्ली दूर है। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश भाजपा के सभी नेताओं और भाजपा की सहयोगी पार्टियों को भी यह संदेश दे दिया है कि वे मुंबई छोड़ कर अभी कहीं नहीं जा रहे हैं।

ध्यान रहे शिव सेना नेता एकनाथ शिंदे के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं हैं और शिंदे बार बार दिल्ली की दौड़ लगाते रहते हैं। वे हाल में फिर दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। अमित शाह से भी उनकी मुलाकात नियमित होती हैं। तभी कहा जा रहा है कि फड़नवीस ने उनको भी मैसेज दे दिया है कि वे भले कितनी बार दिल्ली जाएं, लेकिन अभी फड़नवीस दिल्ली नहीं जाने वाले हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.