देश

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत कौर

मुंबई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। कौर ने बुधवार को मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कौर ने अपना 140वां टी20 मैच खेला। उन्होंने 140 टी-20 मैचों की 125 पारियों में 27.36 की औसत से 2,736 रन बनाए हैं। उन्होंने 103 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ प्रारूप में एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं।

सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड, 139 टी20आई), तीसरे पर डैनी व्याट (इंग्लैंड, 136 टी20आई), चौथे पर एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया, 135 टी20आई) और पांचवें पर एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया, 129 टी20आई) हैं।

मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 172 रन बनाए। एलिसे पेरी ने 47 गेंदों में 75 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल थे। पेरी के अलावा बेथ मूनी ने 30 और ग्रेस हैरिस ने 18 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाए।
भारत के लिए रेणुका सिंह, अंजलि सावर्णी, देविका वैद्य और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में भारतीय टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए। शेफाली के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 37 और दीप्ती शर्मा ने नाबाद 25 रन बनाए।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.