उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक संगीत सोम का अशोभनीय वीडियो बनाने का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

मेरठ। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग और अशोभनीय वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को नाहली गांव निवासी अतीकुर रहमान पुत्र इरशाद ने संगीत सोम के खिलाफ अशोभनीय वीडियो बनाकर वायरल किया था। आरोपित तेलंगाना में फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। इससे क्षुब्ध ठाकुर समाज के युवकों ने आरोपित के घर के सामने हंगामा किया था। कई थानों की पुलिस सहित सीओ आरपी शाही व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित के पिता इरशाद व भाई आस मोहम्मद उर्फ राहुल, चांदू पुत्र सुभान अली व ताजू पुत्र सखावत निवासीगण नाहली को जेल भेज दिया था। पुलिस की टीम आरोपित को पकडऩे तेलंगाना गई थी लेकिन वह फरार हो गया। अगले दिन आरोपित ने दूसरा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर माफी मांगी थी। इंस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपित को कंकरखेड़ा फ्लाईओवर के पास गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.