फीचर्ड

यूपी की 10 सीटों के लिए प्रमुख पार्टियों ने कसी कमर

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर लोकसभा चुनावों के नतीजों ने जितना असर नहीं डाला है, उससे ज्यादा असर 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव का होने वाला है। तभी इसे मिनी विधानसभा चुनाव मान कर सारी पार्टियां तैयारी कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होना है और दोनों की राजनीति इससे प्रभावित होगी, लेकिन कांग्रेस भी कम तैयारी नहीं कर रही है और उपचुनाव नहीं लड़ने वाली बहुजन समाज पार्टी भी चुनाव की तैयारियां जोर शोर से कर रही है। अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि आठ अक्टूबर के बाद जब महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होगी तो उसके साथ ही उत्तर प्रदेश की 10 और कुछ अन्य राज्यों की 30 से ज्यादा विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड सीट पर लोकसभा के उपचुनाव की घोषणा होगी।

दस सीटों के उपचुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि वह सभी सीटों पर संविधान सम्मान सम्मेलन करेगी। पिछले कुछ समय से कांग्रेस का संविधान सम्मान सम्मेलन चल रहा है लेकिन हर बार यह सम्मेलन किसी न किसी विवाद में फंस जा रहा है। फिर भी 10 सीटों पर उसके सम्मेलन को लेकर उत्सुकता पैदा हुई है क्योंकि कांग्रेस इनमें से पांच सीटों पर लड़ना चाहती है, जबकि समाजवादी पार्टी एक से ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं। सपा एक गाजियाबाद की सीट कांग्रेस को दे सकती है। सपा को इस बार अपनी ताकत दिखाने के लिए ज्यादा सीटों पर लड़ना है। उसको लग रहा है कि अगर उसने भाजपा को हरा दिया तो भाजपा के अंदर चल रहा विवाद बढ़ेगा और हो सकता है कि पार्टी के आला नेता यानी नरेंद्र मोदी और अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटाने का दांव चले। अगर ऐसा होता है तो भाजपा की स्थिति बिगड़ेगी और उसका फायदा अगले विधानसभा चुनाव में सपा को होगा। इसलिए सपा भी सभी सीटों पर पूरा दम लगा रही है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो इन सीटों पर करो या मरो के अंदाज में तैयारी कर रहे हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.