देश

अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी पर भड़की ममता, भाजपा पर साधा निशाना

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर में इनकम टैक्स के अधिकारियों की छापेमारी को लेकर सीएम ने नाराजगी जताई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं ताकि हमें परेशान कर सकें लेकिन कोई फायदा होने वाला नहीं है। कूचबिहार के रासलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर चेक कर रहे हैं। कहते हैं कि उसमें सोना और रुपया लेकर चल रहे हैं। हम लोग ऐसा नहीं करते।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जलपाईगुड़ी आए थे लेकिन तूफान पीड़ितों की कोई मदद नहीं की। सबसे बड़ी डकैत पार्टी है भाजपा। उन्होंने भाजपा से केंद्र सरकार के कार्यों पर श्वेत पत्र प्रकाशित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बंगाल में कहां कितना भ्रष्टाचार हुआ है इसकी कमीशन की रिपोर्ट सार्वजनिक करिए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र को लेकर भी रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र का मजाक उड़ाया और कहा कि वह झूठ का पुलिंदा है। इसमें केवल अपने लोगों की जेब भरने की जुगत लगाई गई है। केंद्र की आयुष्मान भारत योजना का भी जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि उसमें फंड देने के लिए कई सारी शर्तें लगाई गई हैं। इसलिए उसे मैं बंगाल में कभी भी लागू नहीं करूंगी।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.