देश

ममता ने किया मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल

कोलकाता। कूचबिहार की जनसभा से पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। खाद्य सुरक्षा योजना पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। हालांकि जैसे ही उन्हें इस बात का एहसास हुआ, तुरंत उन्होंने अपने शब्द वापस ले लिए।

ममता ने कहा कि मैं अच्छी तरह से सभ्य भाषा में ही बात करती हूं, बोलते-बोलते गुस्से में निकल गया। हालांकि भाजपा ने उनकी सफाई को बहुत महत्व नहीं दिया है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है। पार्टी ने अपने पत्र में लिखा है कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को सार्वजनिक सभा में अपमानित किया है। यह सभ्य भाषा में अपनी बात रखने के नियमों के विपरीत चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। हालांकि आयोग की ओर से इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में थे। उन्होंने कूचबिहार में जनसभा की थी। उसी दिन ममता ने भी कूचबिहार में जनसभा की थी और पीएम के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि राशन के पैकेट पर भी मोदी की तस्वीर रहती है। …… मर जाऊंगी लेकिन पीएम का राशन नहीं खाऊंगी।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

9 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

9 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.