गाजियाबाद

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से मैनेजर ने किया दुष्कर्म

गाजियाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस में किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मैनेजर ने दुष्कर्म किया। घटना दो महीने पहले की है। आरोप है कि किशोरी के विरोध करने पर मैनेजर समेत दो आरोपियों ने धमकी दी। आरोपी ने ब्लैकमेल कर किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया और उसे बुरी तरह पीटा। किशोरी ने पुलिस को मैनेजर के खिलाफ दुष्कर्म और एक अन्य पर धमकी देने का मुकदमा कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मेहमानों का स्वागत करने वाली वेलकम गर्ल के साथ फार्महाउस के मैनेजर ने नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है। आरोप है कि युवती को ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया गया। परेशान आकर पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित ग्रीन वैली फार्महाउस में दो माह पूर्व एक शादी कार्यक्रम था। इसमें मेहमानों के स्वागत के लिए फूल बरसाने वाली ‘वेलकम गर्ल’ को भी बुलाया गया था।

आरोप है कि इस दौरान फार्म हाउस के मैनेजर भरत राठी ने ‘वेलकम गर्ल’ युवती को झांसे में लेकर कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पिला दी। इसके बाद आरोपी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मैनेजर यही नहीं रुका और वह आरोपी किशोरी को ब्लैकमेल कर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने लगा। किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया और फिर परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.