Marburg Virus: अब चमगादड़ से फैला वारस मवाएगा तबाही, जानें व सतर्क रहें
Marburg Virus: देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर तेज होने लगी है और 24 घंटे में 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, वहीं दूसरी तरफ पश्चिमी अफ्रीका में नए वायरस ने दस्तक दे दी है। इस वायरस का नाम ‘मारबर्ग’ है और ये बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। WHO ने इस नए वायरस को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है।
पश्चिमी अफ्रीका के घाना में मारबर्ग वायरस ने दस्तक दी है। ये एक संक्रामक वायरस है जो इबोला से भी तेजी से बढ़ता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को बताया था कि घाना में दो लोगों के नमूने लिए गए थे उनमें मारबर्ग वायरस निकला और इसी वजह से उनकी मौत हुई।
WHO का कहना है कि घाना में जो सैंपल लिया है, वह पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में इस संभावित खतरे को देखते हुए इससे लड़ने की तैयारी तेज की जानी चाहिए। जिन दो लोगों में ये वायरस पाया गया, उनमें दस्त, बुखार, जी मिचलाना और उल्टी सहित कई लक्षण पाए गए।
जानकारों का मानना है कि मारबर्ग वायरस चमगादड़ से फैलता है। इससे पीड़ित लोगों को बुखार, सिरदर्द के अलावा इंटरनल ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखते हैं और फिर पीड़ित की मौत हो जाती है। इस वायरस के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। पिछले साल गिनी में इस वायरस के पहले मामले का पता चला था।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.