लाइफस्टाइल

मारवाड़ चित्रकला शैली की सोन चितेरी सोनल जैन

  • डॉ भावना शर्मा, झुंझनू (राजस्थान)

मारवाड़ चित्रकला शैली राजस्थान की चित्रकला शैली में अद्भुत है जो महाराजा जसवंत सिंह, महाराजा मानसिंह, मालदेव जो जोधपुर के स्वर्णिम चित्रकला शैली के उन्नायक रहे जहाँ नारायण दास शिवदास, देवदास, अमरदास, विशनदास, रतन जी भाटी, रामा, नाथा, छज्जू, और सेफ जैसे चित्रकार भी रहे। पीले रंग की चित्रात्मकता की स्वर्णिम आभा की यकायक स्मृति में आ गई जब इंस्टाग्राम की एक पोस्ट पर मेरी नजर पड़ी।

तस्वीर शंकर पार्वती के युगल पाद की थी जो अपने आप में एक चित्रात्मकता लिए कथानक थी। यकायक जोधपुर लघु चित्रकला का हस्तलिखित ग्रंथ जहां ऊट की पीठ पर ढोला और मारू जैसे प्रसिद्ध प्रेमियो के दृश्य, बिलावल रागिनी चित्र, सुरसागर व रसिक प्रिया चित्र, नाथ चरित्र, दुर्गा सप्तशती ढोला मारू मरवण री बात, पंचतंत्र, वैली किसन रूकमणी आदि ग्रंथों की सहज स्मृति हो आई।

जब स्वयं मे कथानक को समेटे राजस्थान की चित्रकला शैली में एक संपूर्ण चित्र को देखा जो जोधपुर की सोनल जैन द्वारा चित्रित था, मन को बहुत सुकून मिला। दो शैली का मिश्रित सा रूप चित्र को अनुठा बना रहा था तब अन्य चित्र को ध्यान से देखने पर ज्ञात हुआ कि यह चित्रकार जोधपुर के ही नेहरू पार्क के पास व्यवसायी श्री सुरेंद्र सुराणा सुशीला सुराणा की बेटी है जो बचपन से ही चित्रो के साथ खेलती रही और इसका प्रत्यक्ष गवाह रहा संत पैट्रियक विद्या भवन जहां सोनल गाय का चित्र बना कर ले जाती है और तब वहां के शिक्षक भी अभिभूत होते हैं और माँ भी समझ जाती है कि यह विलक्षण चित्र है जो उनकी लाडली ने उकेरे है। कमला नेहरू कालेज में भी अध्ययन के साथ चित्रो का साथ नही छोड़ा।

अनगढ़ सी अनुठी रूचि को उम्मेद आर्ट ने सवारा पर यह रूचि व्यक्तिगत ही बनकर रह गई। क्योंकि महिलाओं के जीवन के भी दो पडाव होते हैं विवाह से पूर्व और विवाह पश्चात। जोधपुर में ही श्री धनपत राज सा मुणोत श्रीमती कृष्णा मुणोत परिवार की बहू बनने के एकबारगी कलम कुंची की जगह घर गृहस्थी ने ले ली और घर गृहस्थी के ककहरे और दो बच्चों के पालन-पोषण में व्यस्त होते-होते एक मोड़ पर गृहस्थी के रंग में कागद कुंची के रंग छुट गए पर बच्चों के बड़े होने के बाद खाली समय अखरने लगा तब एक नीरस खालीपन मे सारे रंग स्याह लगने लगे तब अपनी सास कृष्णा मुणोत जी की प्रेरणा ने उम्मीदों के रंग घोलने शुरू किए पर तब तक कुंची पकडने का आत्मविश्वास खो चुकी सोनल को आत्मविश्वास दिया उनके पति रवि जैन ने जिनका विश्वास पा कर रंग केनवास पर निखरने लगे।

परिजनों की प्रेरणा से सबकुछ होता है साकार

सरकारी सेवा में व्यस्त पति की प्रेरणा, जेठ जेठानी की सलाह, बच्चों की जिद्द, भाई भाभी की मनुहार कुंची के रंगों को केनवास तक लाने में कामयाब हुई तब धीरे-धीरे इन्हें वे अपनी जिंदगी का अहम सपना मानकर जीने लगी जो शायद एक कलाकार के लिए संजीवनी होती है। आत्मविश्वास का अभी भी अभाव था सोनल मे जिसे उड़ान मे रंग भरना सीखाया। ममेरी बहन पंकज सेठिया भंडारी ने जिसने बताया कि जिंदगी की खोयी अभिरूचि मे रंग कभी भी भरे जा सकते हैं और कोई भी रूचि कभी भी नहीं मरती, कुछ समय के लिए सुप्त हो सकती है।

प्रेरक बनी शिक्षिका संगीता निदेशक रंगलोक इंन्सीट्यूट जयपुर, साथ ही सोनल जी की कला की पहली कद्रदान बनी रूचिता संखलेचा और इस तरह सोनल का कलामंच का सोपान रंगो से उड़ान भरने लगा जिसमे पिता श्री सुरेंद्र सुराणा ने भी हरसंभव प्रोत्साहन दिया। प्रारंभिक रूप से घर पर फिर धीरे धीरे दोस्तो को भी पता चला कि हमारे आसपास रंगो की चितेरी है तो धीरे-धीरे रंगो का उजास भी बढने लगा और इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट ने एक चितेरी के जीवन को पहचान देने का काम बखूबी किया।

आज सोनल जैन उन जैसी तमाम महिलाओं के लिए एक आदर्श उदाहरण है जो अपने जीवन के कला पक्ष को भूल गई और आज कुछ करने का जज्बा रखती है।
आज उम्र के एक पड़ाव पर अपनी अभिरूचि मे फिर से रंग भरना निसंदेह गौरवमय अनुभूति है जिससे प्रेरणा सभी महिलाओं को लेना चाहिए।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

13 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

13 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.