उत्तर प्रदेश

कानपुर में मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपती झुलसे

कानपुर। बर्रा थाना क्षेत्र के एक मकान में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थिति में भीषण आग लग गई। हादसे में मकान में रह रहे बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद एम्बुलेंस से बुजुर्ग दंपती को उर्सला अस्पताल भेजा गया जहां पर डाक्टरों ने उनको पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं हादसे में कमरे के बाहर खड़ी चार बाइकें भी जलकर खाक हो गईं और घटना की जांच में पुलिस जुट गई।

जनता नगर केडीए मार्केट के एक मकान में बुजुर्ग दंपती रमेश और राजेश्वरी किराये पर रहते हैं। मंगलवार संदिग्ध परिस्थिति में उनके कमरे में आग लग गई। इसमें बुजुर्ग दंपती बुरी तरह झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग को देख पड़ोसियों ने समर्सिबल की सहायता से आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग दंपती को जिला अस्पताल उर्सला भेजा, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। आग से कमरे के बाहर खड़ी चार बाइकें और स्कूटी भी जल गई। ये बाइकें और स्कूटी इसी मार्केट में रहने वाले लोगों की है। आग से पूरे घर में धुंआ भर गया। लोगों ने बताया कि आग से बुजुर्ग दंपती की गृहस्थी और बाइक स्कूटी जलने से लाखों का नुकसान हुआ है।

बुजुर्ग दंपती के सामने किराये पर रहने वाली अन्नू मिश्रा ने बताया कि उनके पति राहुल मिश्रा से काफी समय से विवाद चल रहा है। आज हमको जिंदा जलाने का प्रयास किया है। वहीं आग बुझने के बाद एक लेटर मिला है, जिसमें हमको जिंदा जलाने की धमकी दी गई है। मेरा पति एक अपराधी है, जो मोबाइल लूट में जेल भी जा चुका है। हमें मारने की धमकी दिया करता है। पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन लोकेश श्रीवास्तव और मोना श्रीवास्तव ने कहा कि बजुर्ग दंपती का किसी से विवाद नहीं था सामने रह रही महिला के कारण यह हादसा होने की संभावना है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

3 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.