देश

बनारस में मोदी को शिकस्त देने के लिए मायावती ने निकाला तुरुप का इक्का

वाराणसी। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को अपने बलबूते पर लड़ने का फैसला किया तो लोगों ने यह सोचा था कि मायावती बाद में या तो गठबंधन से मिलेगी या फिर भारतीय जनता पार्टी से….
लेकिन सियासी पंडितों का यह आकलन अंततः धराशाई होता हुआ प्रतीत हो रहा है… मायावती की सूची समझी चाल और गुपचुप तरीके से सियासी समीकरण को साधने की जद्दोजहद ने सत्ता पक्ष की नींद उड़ा दी है।

बसपा ने वाराणसी और गाजीपुर लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। वाराणसी में उसने अतहर जमाल लारी को प्रत्याशी बनाया है और गाजीपुर से डॉ. उमेश सिंह हाथी के चुनाव चिह्न पर मैदान में होंगे।

लारी के नाम से प्रसिद्ध अतहर जमाल रविवार को ही सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुए और कुछ घंटे बाद उन्हें वाराणसी से प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। राजनीतिक दलों का लंबा अनुभव रखने वाले लारी की शहर में और विशेष रूप से अल्पसंख्यक वर्ग में अच्छी पहचान है।

बहुजन समाज पार्टी के इस प्लान से भारतीय जनता पार्टी की नीति उड़ गई होगी। जहां एक और हिंदू मुस्लिम कार्ड खेलने की वजह से भारतीय जनता पार्टी अपने टॉप फॉर्म में चल रही है तो वहीं पर चार बार की मुख्यमंत्री रही बहन मायावती अपने अनुभवों की वजह से चुपचाप राजनीतिक घेरे बंदी करने में लगी है।

आपको बता दें की अतहर जमाल लारी, वाराणसी लोकसभा सीट से दो बार पहले भी प्रत्याशी रह चुके हैं। वाराणसी कैंट विस क्षेत्र से दो बार और शहर दक्षिणी विस क्षेत्र से एक बार भाग्य आजमा चुके हैं। वह जनता दल के पूर्व प्रदेश महासचिव, अपना दल के राष्ट्रीय प्रभारी और कौमी एकता दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

सैदपुर ब्लाक के मुड़ियार गांव निवासी डा. उमेश सिंह वर्ष 1991-92 में बीएचयू छात्रसंघ का चुनाव जीतकर महामंत्री बने थे। डॉ. उमेश अविवाहित हैं और छात्र युवा संघर्ष मोर्चा बनाकर पटना से दिल्ली तक छात्रहित में आवाज उठाते रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट में वकील के रूप में कार्य करते हुए अन्ना हजारे के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए राष्ट्रव्यापी आंदोलन में भी सक्रिय रहे। आम आदमी पार्टी का गठन हुआ तो संस्थापक सदस्यों में रहे। उनका कहना है कि वैचारिक मतभेद के चलते आप से दूरी बनाई और बसपा का दामन थामा।

कुल मिलाकर बहुजन समाज पार्टी मिशन 2024 को बेहद संजीदा तरीके से फतह करने में लगी हुई है और अपने पुराने कार्यकर्ताओं में जोश वह उत्साह भरने के साथ-साथ आने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की पहल पर काम कर रही है। देखना यह है कि नतीजे आने के साथ बहुजन समाज पार्टी के मुखिया मायावती का अनुभव कितना सटीक व सत्य प्रतीत होगा?

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.