राजनीति

मायावती का दांव बिगाड़ेगा चुनावी गणित… चुनाव में क्या होगी बसपा की चाल?

ई रेडियो इंडिया

यूपी निकाय चुनाव में बसपा मुस्लिम उम्मीदवारों को अधिक टिकट देकर एक बार फिर दलित-मुस्लिम का समीकरण बनाकर बाजी मारने की फिराक में है. मायावती ने मेयर के लिए घोषित 10 में छह मुस्लिम व तीन अनुसूचित जाति के उम्मीदवार उतार कर अपने पत्ते खोल दिए हैं. राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा पिछले विधानसभा और उससे पहले लोकसभा चुनाव में अपने घटे जनाधार से काफी परेशान है. इसी कारण एक बार फिर उसने अपनी रणनीति बदलकर दलितों और मुसलमानों को एकसाथ लाने में जुटी है.

बसपा के एक नेता की मानें तो बसपा ने दस में से 6 मुस्लिम महापौर उम्मीदवार उतारकर यह साफ कर दिया है कि उसका फोकस मुस्लिम और दलित गठजोड़ की तरफ है. इससे मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है. पिछले चुनाव के समीकरण को देखें तो पता चलता है कि आगरा, झांसी और सहारनपुर में पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी. दलितों का हमारी पार्टी के प्रति अटूट विश्वास है. इसलिए वो हमारे पाले में रहेंगे. मुस्लिमों ने सपा के साथ रहकर देख लिया है. उन्हे कुछ नहीं मिला है. इसलिए वो जानते हैं कि बसपा में उनका भविष्य सुरक्षित है.

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक अमोदकांत मिश्रा कहते हैं कि बसपा की इस रणनीति से सपा का समीकरण गड़बड़ हो सकता है. चूंकि सपा का भरोसा मुस्लिम पर बहुत रहता है.

आमोदकांत आगे कहते हैं कि साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने 88 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि एक भी नहीं जीता. विधानसभा चुनाव के बाद से ही मायावती मुस्लिम वोटर्स पर डोरे डाल रही हैं. उनके अधिकतर बयानों में सपा से मुस्लिमों को सचेत करती दिखती हैं. इसीलिए निकाय चुनाव में बसपा, दलित और मुस्लिम एक करके यह समीकरण देखना चाहती है, अगर यह पर प्रयोग सफल होता है. इसी को वह लोकसभा चुनाव में भी लागू कर सकती हैं.

Nisha Pal

निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Share
Published by
Nisha Pal

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.