मेरठ।(आरएनएस ) मंगलवार को वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज मुंबई बाजार में मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल गुड़गांव के सहयोग से निशुल्क हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उद्यमियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उपचार के लिए सलाह दी गई।
शिविर का उद्घाटन चैंबर अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता और सेक्रेटरी डॉ. सरिता अग्रवाल ने किया। शिविर में 85 लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन कराएं और संबंधित डॉक्टरों एवं विशेषज्ञों से सलाह कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में हॉट एवं छाती रोग विशेषज्ञ के साथ ही जनरल फिजिशियन की टीम मौजूद रहे। शिविर में ईसीजी, पीएफटी जोकि फेफड़ों में स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर एवं शुगर की भी जांच की गई। शिविर में हेल्थ केयर इमेजिंग सेंटर शिवाजी रोड द्वारा विभिन्न जानकारियां उपलब्ध कराई गईं।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.