फटाफट दे डाला तीन तलाक, वजह- बेटा नहीं हुआ और बीबी सुंदर नहीं है
मेरठ। बिटिया ना होना आज भी लोगों के लिए अभिशाप बना हुआ है, न सिर्फ सामाजिक स्तर पर बल्कि मानसिक स्तर पर भी इसकी वजह से प्रताड़ना झेलना पड़ता है। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अहमदनगर में एक मुस्लिम युवक ने अपनी पत्नी को तलाक सिर्फ इसलिए दे दिया क्योंकि उसे बेटा नहीं हो रहा था और खूबसूरत नहीं थी।
यह दोनों ऐसे ही वजह हैं जिनके लिए इंसान नहीं बल्कि अल्लाह ही जिम्मेदार है। ऐसे में इंसानों का अल्लाह के प्रति कम हो रहा विश्वास या बताता है कि अब धरती पर जलजला आने वाला है।
उसकी पत्नी ने बताया कि इन्हीं दोनों वजहों के कारण उसे आए दिन मारपीट और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पढ़ रही थी। पिछले 12 वर्षों से यह युवक अपनी पत्नी को परेशान करता रहा है।
अहमदनगर निवासी अंजुम पुत्री लियाकत ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 13 वर्ष पूर्व सलाउद्दीन पुत्र इमामुद्दीन निवासी मवाना से हुई थी। इस दौरान उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। आरोप है कि बेटा पैदा न होने के कारण सलाइउद्दीन मारपीट करने लगा। रविवार को वह अहमदनगर स्थित मायके में थी। इसी दौरान पति और देवर कयूम आए। पति ने उसको तीन तलाक दे दिया और भाई के साथ मिलकर मारपीट भी की।
तहरीर मिली है, जांचकर कार्रवाही की जा रही है। -अरिवन्द चौरसिया, सीओ कोतवाली-मेरठ
हालांकि केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाए जाने के बाद इन मामलों में कहीं न कहीं सख्ती देखने को जरूर मिली है, देखना यह है कि लिसाड़ी गेट थाना की पुलिस इस प्रकरण में किस तरह की कार्यवाही कर पाती है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.