मेरठ। Meerut Mandalayukt ने कोविड–19 की रोकथाम के संबंध में 14 जून को मंडल के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ जूम मीटिंग की गई। बैठक के मुख्य बिंदु निम्न प्रकार हैं मेरठ मंडल में ब्लैक फंगस के मामलों में कमी आई है, वर्तमान में मंडल में कुल 112 मरीज भर्ती हैं। सर्वाधिक 43–43 मरीज जनपद मेरठ और गाजियाबाद में भर्ती हैं। सभी उपचाराधीन मरीजों को बेहतर इलाज और देखभाल कराकर यह प्रयास किया जाए कि अग्रेतर कोई जनहानि ना हो।
कई प्राइवेट हॉस्पिटल विगत माहों में हुई कोविड डेथ्स को अब रिपोर्ट कर रहे हैं। कल गणपति हॉस्पिटल द्वारा 03 और केएमसी हॉस्पिटल द्वारा 04 डेथ रिपोर्ट की गई है, जो माह अप्रैल और मई 2021 की है। इस संबंध में दोनों अस्पतालों को यह प्रकरण समय से रिपोर्ट न करने हेतु शो कॉज नोटिस जारी करने के लिए सीएमओ मेरठ को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि सभी अस्पतालों को अल्टीमेटम देते हुए इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाए कि उनके यहां अब कोई डेथ रिपोर्ट होनी बाकी नहीं है।
इसके उपरांत भी अनरिपोर्टेड डेथ पाए जाने पर हॉस्पिटल के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। वैक्सिनेशन अभियान को पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ाया जाए। जनपद के जिन एमओआईसी द्वारा वैक्सीनेशन में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया जाए उन्हें जाएगा, उन्हें मंडलायुक्त द्वारा ₹5000/– की राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा। कोविड महामारी के दौरान प्रभावित/अनाथ हुए बच्चों की सहायता के लिए सभी जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करें। इन बच्चों को अपने मृत माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, वर्तमान में आय प्रमाण पत्र बनवाने इत्यादि में कोई कठिनाई ना आने पाए।
सभी बच्चों की शिक्षा निरंतर चलती रहे, इसके लिए डीएम/सीडीओ संबंधित स्कूलों से वार्ता कर फीस माफी सुनिश्चित कराएं।
सभी प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता के अतिरिक्त अन्य विभिन्न लाभपारक योजनाओं का नियमानुसार लाभ दिलाया जाए।
ऐसी महिलाएं जो निराश्रित हुई हैं, उन्हें उनकी रूचि के अनुसार कौशल वृद्धि संबंधी प्रशिक्षण दिलाकर रोजगार दिलाया जाए।
प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कायाकल्प हेतु तैयार किए गए आगणन के अनुसार तत्काल मौके पर कार्य प्रारंभ करा दिए जाएं।
मंडल में कुल 43 नए ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन है, जिनमें जनपद मेरठ में 8 प्लांट्स का कार्य प्रगति पर है। सभी जिलाधिकारी समय अंतर्गत सभी प्लांट्स स्थापित कराकर क्रियाशील करवाएं।n
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.