Meerut News Samachar
पटवारी के खेल में फंसे नगर निगम की कहानी पिछले कई दिनों से मीडिया लगातार आवाज उठता रहा है लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। मुख्यमंत्री से शिकायत करने के बाद अब यह प्रकरण तूल पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश’ के सपने पर कुठाराघात करते हुए यहां के पटवारी ने सरकारी जमीनों पर कब्जा करवाना शुरू कर दिया था।
नगर निगम मेरठ के पटवारी खसरा नंबर को बदलकर सरकारी भूमि पर करवा रहे हैं। इस खेल में अधिकारियों के शामिल होने की भी चर्चाएं तेज हो रही हैं। हालाकि ऐसे दो पटवारियों के खिलाफ शिकायत की गई है जिससे विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।
पटवारी रूद्रेश और कुंवर पाल की शिकायत नगर विकास मंत्री व प्रमुख सचिव सहित मेरठ के जिलाधिकारी से पहले ही की गई है। इस संबंध में योगी आदित्यनाथ से पहले ही संपत्ति जांच करने की कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा जा चुका है।
मीडिया इन भ्रष्टाचारियों का काला चिट्ठा सरकार व आम जनता के समक्ष खेलकर ही रहेगी। अपनी कार्यशाली की वजह से नगर निगम इन दिनों बदनामी की मार झेल रहा है और साथ ही साथ यहां कार्य करने वाले कर्मचारी व अधिकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मूक दर्शक बनकर इस तरह के भ्रष्टाचारों को छुपाने की कोशिश करना भी अधिकारियों की फितरत में शामिल हो गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय पर शिकायत करने के बाद प्रशासनिक हमले की नजरें नगर निगम में हो रहे इस तरह के भ्रष्टाचारों पर गड़ी हुई है, देखना यह है कि अब इस पर कार्रवाई क्या होती है?
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.