मेरठ कैंट बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 168 करोड़ 42 लाख के बजट को मंजूरी दे दी है। साथ ही कोरोना की तीसरी लहर के लिए कैंटोनमेंट अस्पताल में 250 किलोलीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट बनेगा। कैंट बोर्ड बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करेगा। कैंट बोर्ड की मंगलवार को हुई विशेष बैठक में सबसे पहले नए मनोनीत सदस्य को शपथ दिलाई गई।
उसके बाद सदस्य मंजू गोयल और चार कर्मियों के असामयिक निधन पर शोक प्रस्ताव पास किया गया। उसके बाद बजट पर विचार किया गया। कैंट बोर्ड सीईओ नवेंद्रनाथ ने 168 करोड़ 42 लाख 75 हजार 346 रुपये का बजट प्रस्तावित किया। विचार के बाद बोर्ड ने मंजूरी दे दी। उसके बाद सीईओ ने कैंट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट के प्रस्ताव को रखा। केंद्र और प्रदेश सरकार के फंड से ये प्लांट बनेगा।
बिजली की व्यवस्था कैंट बोर्ड की तरफ से की जाएगी। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भी बनेगा। कैंट में सफाई व्यवस्था पर बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने सफाई अधीक्षक को अभिनंदन पत्र सौंपकर प्रशंसा की। 12 जुलाई को बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने से पहले सदस्यों ने एक बोर्ड बैठक और कराने की मांग की है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.