मेरठ

मेरठ के यूट्यूबर शादाब जकाती पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ की युवती की तहरीर पर इंचौली थाना पुलिस ने शुरू की जांच

मेरठ। मेरठ के चर्चित यूट्यूबर शादाब जकाती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक महिला ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए इंचौली थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए रील बनाती है और अपने वीडियो प्रमोशन के सिलसिले में शादाब जकाती के संपर्क में आई थी।

महिला के अनुसार, प्रमोशन के बहाने उसे मेरठ बुलाया गया, जहां एक स्थान पर उसे कथित रूप से बंधक बनाकर रखा गया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि शादाब जकाती की पत्नी ने भी उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादाब जकाती और उसके सहयोगियों से उसे तथा उसके परिवार को जान का खतरा है। भय के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन अब साहस जुटाकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया गया है कि पीड़िता सोशल मीडिया पर तबस्सुम खान सईद नाम से फेसबुक पेज संचालित करती है, जहां वह नियमित रूप से वीडियो साझा करती है। पुलिस मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल कर रही है।

इंचौली थाना पुलिस के अनुसार, तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#ShadabJakati #MeerutNews #YouTuberControversy #SocialMediaNews #CrimeNews #InfluencerIssue

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

3 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

3 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

6 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

6 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.