मेहनवा हत्याकांड पर ब्राह्मण महासभा की बैठक, आंदोलन की चेतावनी
बागपत। ग्राम मेहनवा में समाज की बेटी दुर्गेश देवी की हत्या के मामले को लेकर अखिलभारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक बड़ौत स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने की, जिसमें विभिन्न पदाधिकारियों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया।
बैठक में बताया गया कि दो दिन पूर्व ग्राम मेहनवा में दुर्गेश देवी की हत्या कर दी गई थी। पदाधिकारियों का आरोप है कि घटना के बाद अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मेरठ से पहुंचे युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिन्मय भारद्वाज ने कहा कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक बागपत से मुलाकात कर दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा।
जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि बागपत का समस्त ब्राह्मण समाज शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
संरक्षक पं. घनश्याम शर्मा ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 18 फरवरी को बड़ौत में आयोजित ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा दिलाने तक संगठन शांत नहीं बैठेगा।
बैठक में प्रदेश सचिव लोकेश वत्स, जिला महामंत्री अमित भारद्वाज, संगठन प्रभारी दीपक शर्मा तथा सिंघावली अहीर से रोहित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और एकजुट होकर न्याय की मांग की।
स्वतंत्र पत्रकारिता आपके साहस और सहयोग से ही ज़िंदा रह सकती है 🖋️
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर निष्पक्ष पत्रकारिता की आवाज़ ख़ामोश हो गई तो सच कौन बताएगा? आज सच बोलना एक जोखिम है, सच दिखाना एक संघर्ष है… लेकिन यह संघर्ष अकेले हमारा नहीं, यह आप जैसे जागरूक नागरिकों की साझा ज़िम्मेदारी है।
स्वतंत्र पत्रकारिता कोई व्यवसाय नहीं, यह जनता की रक्षा का अंतिम किला है। और इस किले को मज़बूत करने के लिए हमें आपकी आवश्यकता है।
आपका हर योगदान:
✅ दबे-कुचले की आवाज़ बनेगा
✅ भ्रष्टाचार के खिलाफ सबूत जुटाने में मदद करेगा
✅ आम लोगों के हक़ के लिए लड़ाई को ताकत देगा
✅ उन पत्रकारों का सहारा बनेगा जो बिना किसी दबाव के सिर्फ़ सच बोलना चाहते हैं
🌟 आज ही संकल्प लें:
“मैं सत्य के इस दीप को बुझने नहीं दूंगा।” आपका सहयोग केवल राशि नहीं, विश्वास और साहस का प्रतीक होगा।
👉 जहां डर खत्म होता है, वहीं से स्वतंत्र पत्रकारिता शुरू होती है… और आपकी सहायता वह पहली रोशनी बन सकती है।
🙏 दान करें — ताकि कल जब आपके बच्चों से पूछा जाए कि “सच किसने बचाया?” तो आप गर्व से कह सकें — “मैंने।”
आप हमारी मेहनत और पत्रकारिता को ऑनलाइन दान के माध्यम से भी सहयोग कर सकते हैं।
हर योगदान—चाहे छोटा हो या बड़ा—महत्वपूर्ण है।
आपका सहयोग हमारी स्वतंत्रता और निष्पक्षता को मजबूत बनाता है। ✨
आइए मिलकर पत्रकारिता को जनता की सच्ची आवाज़ बनाएं! 💪
Send Your News to WhatsApp number 9808899381
Email: eradioindia@gmail.com, info@eradioindia.com
अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.