Message given by one earth one yoga
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के योग विज्ञान विभाग द्वारा जन जागरूक योग शिविर का शुभारंभ मंजू वशिष्ठ, अरविंद शर्मा, सुमन शर्मा, सीमा तोमर, बसंत तोमर, शशि प्रभा, विजेन्द्र ने विधिवत रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। कार्यक्रम का संचालन राखी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का ध्येय वाक्य ” एक पृथ्वी एक योग ” है। योग का अर्थ जोड़ना, एकता लाना और संतुलन साधना है। योग में भीतर की शांति देता है और भरी दुनिया में संतुलन बनाने की शक्ति भी। एक पृथ्वी एक योग का तात्पर्य केवल अभ्यास या विचार नहीं बल्कि एक आचरण है। यह जीवन को हर स्तर पर शुद्ध और संतुलित करने की एक क्रांति है,जहां हम स्वयं को समाज को प्रवृत्ति को एकता के सूत्र में बांधते हैं। पृथ्वी – हमारे जीवन का आधार वायु, जल, अन्न, ऊर्जा योग – हमारे जीवन की दिशा शांति संयम और संतुलन
यही है योग से संतुलन, संतुलन से संरक्षण और संरक्षण से समृद्ध पृथ्वी। अमरपाल जी ने साधकों को वैदिक मंत्रों के साथ योग सत्र में सूर्य नमस्कार, योग निद्रा आदि का अभ्यास कराया। योग जागरूकता कार्यक्रम में वैशाली पाटील, डॉक्टर संतोष, डॉ धर्मेंद्र के साथ योग साधक एवं योग विज्ञान विभाग के शिक्षक कमल शर्मा, अरुण सिसोदिया,अभिषेक कुमार, नवज्योति सिद्धू, ईशा, देवेश विपिन, लोकेश तथा योग विज्ञान के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.