विदेश

ताइवान के बाद भूकंप के 7.7 तीव्रता के झटके से दहला मेक्सिको

मेक्सिको। भूकंप के जोरदार झटके ने ताइवान के बाद अब मेक्सिको को दहला दिया है। मेक्सिको के मध्य प्रशांत तट पर 7.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, राहत और बचाव टीम ने एहतियात के तौर पर कई इमारतों को खाली करा लिया है। इसके साथ ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर भूकंप के झटके से धरती कांपी। भूकंप का केंद्र एक्विला से 37 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कोलिमा और मिचोआकन राज्यों की सीमा के पास 15.1 किलोमीटर की गहराई में था। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 7.5 बतायी गई थी। मालूम हो कि मेक्सिको में 1985 और 2017 में भी इसी दिन (19 सितंबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

ताइवान में भूकंप के चलते 1 मजदूर की मौत

दूसरी तरफ, ताइवान में आए तेज भूकंप के दौरान पहाड़ पर फंसे करीब 400 पर्यटक सुरक्षित नीचे उतर आए हैं। रविवार दोपहर में ताइवान में 6.8 की तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें चार व्यक्ति तीन मंजिला इमारत ढहने से मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित निकाल लिया गया। एक ट्रेन बेपटरी हो गई जबकि एक पुल को भी भूकंप से नुकसान पहुंचा। वहीं सीमेंट कारखाने में काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई।

पहाड़ पर फंसे पर्यटक नीचे उतरे

भूकंप का केंद्र पूर्वी हुआलीन काउंटी में स्थित था, लेकिन झटके पूरे ताइवान में महसूस किए गए। रविवार रात से सोमवार सुबह तक द्वीप पर हल्के झटके (ऑफ्टर शॉक) आते रहे, हालांकि इनमें से कोई भी अधिक गंभीर नहीं था। खबर के अनुसार फंसे हुए पर्यटक रात के दौरान पहाड़ से नीचे उतर आए, जिसमें से अंतिम 90 सोमवार को नीचे उतरे। परिवहन मंत्री ने हुलिएन काउंटी ने कहा कि भूकंप के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पटरी के कुछ हिस्सों को ठीक होने में एक महीने तक का समय लगेगा।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

19 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

22 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.