मेरठ

MIET Meerut News: छात्र को घोंपे दनादन चाकू

MIET Meerut News: मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में हाईवे पर एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार सुबह बीटेक छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटनास्थल से फरार होने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को सिक्योरिटी ने दबोच लिया। सूचना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

बागपत के बड़ौत क्षेत्र के शिकोहपुर गांव निवासी निखिल तोमर मेरठ में एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज (MIET Meerut News) में बीटेक मैकेनिकल का छात्र था। निखिल और उसके साथियों का कुछ दिन पहले ही कॉलेज में कुछ अन्य छात्रों से विवाद हुआ था। बुधवार सुबह भी क्लास में घुसने को लेकर इन्हीं छात्रों से दोबारा निखिल पक्ष की कहासुनी हो गई।

आरोपी छात्रों ने मिलकर निखिल और उसके साथियों पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से निखिल पर ताबड़तोड़ वार किए और गंभीर घायल कर दिया।

निखिल को सुभारती अस्पताल (Subharti Hospital Meerut) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान घटनास्थल से फरार होने का प्रयास करते 2 आरोपी छात्रों को सिक्योरिटी ने दबोच लिया। सूचना के बाद एसपी देहात केशव कुमार और सीओ सरधना मौके पर पहुंचे। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

MIET Meerut News: छात्र को घोंपे दनादन चाकू, कोई बचाने न आया

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मृतक छात्र पर आरोपी छात्रों ने 20 से भी ज्यादा वार किए। काफी देर चले इस खूनी खेल में मृतक छात्र को कोई भी बचाने नहीं आया। बताया गया कि इससे पहले मृतक छात्र को कॉलेज में दौड़ाकर कर पीटा गया। घटना के बाद कॉलेज में पुलिस तैनात कर दी गई है।

MIET Meerut News: परिजनों मे मचा कोहराम

मृतक निखिल पुत्र पुष्पेन्द्र उर्फ पप्पू निवासी जनपद बागपत, गांव शिकोहपुर का रहने वाला था। निखिल पिछले दो साल से मेरठ में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। वह बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। मृतक दो भाई और एक बहन थे।

मृतक का भाई मुकुल गांव में रहकर खेती करता है, जबकि बहन शिवानी बीए में पढ़ रही है। मां का नाम रेखा है। निखिल की हत्या की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर सभी मेरठ रवाना हो गए। गांव में निखिल के पड़ोसियों ने बताया कि निखिल काफी व्यवहार कुशल था और वह बीच बीच में गांव में आता रहता था।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.