28 जिलों में एग्रीज योजना होगी लागू दिनेश प्रताप सिंह टेलीग्राम संवाद, लखनऊ। योगी आदित्यनाथा सरकार ने यूपी में मक्का, बाजरा और ज्वार की एमएसपी तय कर दिया है। सरकार मोटे अनाज नई दरों पर खरीदेगी। मंगलवार सुबह हुई कैबिनेट बैठक में लाए गए 25 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। जिसमें कई अहम प्रस्ताव भी शामिल हैं। जानकारी देते हुए कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि मक्का, बाजरा और ज्वार समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। मक्के की 21 जिलों में खरीद की जाएगी तो बाजरा की खरीद 32 जिलो में होगी वहीं ज्वार की 11 जिलों में खरीद की जाएगी। मक्का एमएसपी 2285 रूपये, बाजरा 3431 और ज्वार 2625 रूपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया गया है।
मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि 4000 करोड़ रुपये लागत से यूपी एग्रीज योजना लागू होगी । जिसमें 2737 करोड़ विश्व बैंक और 1166 करोड़ रूपये राज्य सरकार देगी। विश्व बैंक को 35 साल में ऋण अदा करना होगा, जिसकी ब्याज दर 1.23 होगी। यह योजना 8 मंडल के 28 जिलों में लागू होगी । इसके साथ ही मंत्री ने कहा, एमएसपी से प्रमुख फसलों के उत्पादन में गुणतात्मक वृद्धि होगी और इससे मार्किट स्पोर्ट सिस्टम खड़ा किया जायेगा
एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने कहा कि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को मंजूर किया । हर साल एक लाख युवाओं को 5 लाख रूपये ऋण मिलेगा। जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक्सपोर्ट हब बनाया जायेगा, साथ ही 30750 क्लस्टर फार्मर्स ग्रुप बनाए जायेंगे ।
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बतया कि सोनभद्र में कनार सिंचाई परियोजना के लिए दुद्धी तहसील में नहर प्रणाली निर्माण के लिए सेकंड रिवाइज्ड कॉस्ट को मंजूरी दे दी गई है। दुद्धी और ओबरा के 108 गांव के 53 हजार किसानों और दो लाख लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान को मंत्रिपरिषद की मुहर लग गई है, जिसमें 1 लाख युवाओं को हर साल बिना ब्याज के 5 लाख रुपये का लोन माइक्रो यूनिट स्थापित करने के लिए दिया जाएगा । इस अभियान के जरिए बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है।जिसमें सामान्य वर्ग को 15%, पिछड़ा वर्ग 12.5 प्रतिशत, अनसूचित जाति जनजाति के लिए 10 प्रतिशत मर्जीन मनी देनी होगी. 8वीं से 12वीं पास बेरोजगार इसके लिए पात्र हैं।
वहीं यूपी के युवाओं के लिए उत्तरप्रदेश उच्च शिक्षा प्रोत्साहन नीति 2024 प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है ।इस नीति के जरिए विदेशी उच्च शैक्षिक संस्थानों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 50 करोड़ तक के निवेश पर भूमि लागत से 50% स्टाम्प ड्यूटी छूट, 150 करोड़ तक के निवेश पर 30% और 150 करोड़ से अधिक के निवेश पर 20% की स्टाम्प ड्यूटी की छूट का प्रस्ताव दिया गया है. पहली 5 विदेशी संस्थाओं को निवेश करने पर विशेष प्रोत्साहन किया जाएगा।
•प्रदेश में बायो प्लास्टिक उद्योग नीति बनाये जाने के संबंध में मंजूरी दी गई है। इस नीति के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाये जाने के लिए प्रयास किए जाएंगे । इसका एक यूनिट अयोध्या में लग चुका है, जहां कचरे प्रबंधन का कार्य होगा।
•बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ सोलर पार्क स्थापित किये जाने को मंजूरी, लगभग 1500 हेक्टेयर यूपीडा की ओर से भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.