जौनपुर

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत कस्तूरबा की छात्राओं ने निकाली सुरक्षा जागरूकता रैली

शाहगंज (जौनपुर) : नगर के सुल्तानपुर रोड स्थित योगी आदित्यनाथ तिराहे से बृहस्पतिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली को नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने का जन आंदोलन है। नारी का सम्मान ही समाज का गौरव है और उसकी सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे समाज में महिला सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगी।रैली के दौरान छात्राओं ने नगर और आसपास के क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों (1090, 181, 1098, 112 आदि) की जानकारी दी। छात्राओं की जागरूकता रैली का समापन राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ, जहाँ प्रवक्ता डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रमेश चंद्र, कार्यालय अधीक्षक राज बहादुर जायसवाल व सहायक अनुराग यादव सहित अन्य प्राध्यापकों ने उनका स्वागत किया।रैली को सफल बनाने में विद्यालय की वार्डन एकता नीलम, किरण मौर्या, अंकिता शुक्ला, अल्पना सिंह सहित अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रैली में शामिल छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

12 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

15 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.