बिहार

छुट्टियों में भी खुल रहा मिथिला विश्वविद्यालय, जानें कारण

  • संवाददाता, दरभंगा

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से बेहतर ग्रेडिंग के दावे का भौतिक सत्यापन करने के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की टीम 23 से 25 नवंबर तक तीन दिन का दौरा करेगी। इसको लेकर छुट्टी के दिनों में भी स्नातकोत्तर विभागों समेत विश्वविद्यालय मुख्यालय खुले रह रहे हैं।

इससे पूरे परिसर में खूब चहल-पहल देखी जा रही है। विश्वविद्यालय मुख्यालय से लेकर विभागों तक नैक की तैयारी चल रही है। प्रशासनिक विभाग में अच्छी रोशनी के साथ एक नया रूप दिया जा रहा है। विभागों में हर कोने पर गमले में पौधे लगाए जा रहे हैं। टीम का स्वागत रेड कारपेट पर किया जाएगा। इसको लेकर विभागाध्यक्ष तैयारी में लगे हैं। विश्वविद्यालय में 24 स्नातकोत्तर विभाग और दर्जनभर से अधिक संस्थान हैं। चार जिलों में संबद्ध और अंगीभूत मिलाकर लगभग सौ से अधिक कालेज हैं। सूत्रों की माने तो नैक टीम 23 नवंबर को पहले दिन के निरीक्षण में सबसे पहले विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंच सकती है।

अन्य गतिविधियों को लेकर प्रजेंटेशन दे सकते हैं कुलपति

इसके बाद कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह पिछले पांच वर्षों की उपलब्धि, शोध, सुविधाओं, एमओयू, एलुमनी सहित विश्वविद्यालय की अन्य गतिविधियों को लेकर प्रजेंटेशन दे सकते हैं। आइक्यूएसी कार्डिनेटर टीम के समक्ष पीपीटी प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रजेंटेशन के बाद डीन्स, बोर्ड आफ स्टडीज के अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष के साथ मीटिंग की संभावना जताई जा रही है। बता दें, वर्तमान में मिथिला विश्वविद्यालय के पास बी ग्रेड है। इस बार विश्वविद्यालय ने ए प्लस प्लस का दावा किया है। यदि विश्वविद्यालय को यह ग्रेड मिल जाता है तो ग्रांट बढ़ जाएगी। इसके बाद परीक्षा विभाग, एडवांस रिसर्च सेंटर, स्टूडियो, हास्पिटल का निरीक्षण करेगी। साथ ही वर्तमान व पूर्व छात्रों से बातचीत भी करेगी।

बदला-बदला रहेगा नजारा

नैक निरीक्षण को लेकर 22 से 25 तक विश्वविद्यालय के अंदर की व्यवस्थाएं बदली रहेगी। विश्वविद्यालय मुख्यालय में किसी भी वाहनों को सीधे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए पार्किंग की अलग व्यवस्था की जाएगी।

गेट पर विद्यार्थियों को आई कार्ड देखने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। पूरे परिसर की सफाई के साथ फव्वारे भी चालू किए जाएंगे। इसके अलावा विभागों के बोर्ड भी बदल दिखेंगे।

नैक निरीक्षण को लेकर सभी तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में किसी को भी सीधे प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। विद्यार्थी आई कार्ड के साथ प्रवेश करेंगे। वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था करने को निर्देशित किया गया है। -प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह, कुलपति, लनामिवि, दरभंगा।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.