Categories: मेरठ

MLA Somendra Tomar ने किया सीएचसी का निरीक्षण

MLA Somendra Tomar: भारतीय जनता पार्टी, मेरठ महानगर द्वारा आयोजित 18-44 वर्ष के कोविड टीकाकरण केंद्रों के प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मेरठ दक्षिण विधायक डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडेय डिग्री कॉलेज के कोविड टीकाकरण केन्द्र और भुड़बराल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण कर वहाँ की तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  • विधायक सोमेन्द्र तोमर ने किया सी.एच.सी. और कोविड टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण
  • भुड़बराल, उपलेहडा एवं महरौली में वितरित की मेडिकल किट और मास्क

भुड़बराल में विधायक सोमेन्द्र तोमर के साथ मेरठ मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह भी पहुँचे। जहाँ उन्होंने विधायक के साथ पूरे केन्द्र का बारीकी से निरीक्षण किया और केन्द्र प्रभारी डॉ. ओमकार सिंह को निर्देशित किया। उपरांत विधायक सोमेन्द्र तोमर ने भुड़बराल, उपलेहडा एवं महरौली में जाकर ग्रामीणों का हाल-चाल जाना और वैश्विक महामारी कोविड 19 से बचाव हेतु मेडिकल किट और जनहित फाउंडेशन की निर्देशिका अनिता राणा मलिक के सहयोग से एन95 मास्क का वितरण किया।

विधायक ने ग्रामीणों को महामारी से बचाव के लिए महत्वपूर्ण बाते बताई और कहा कि मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें साथ ही कहा कि जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकलें।

MLA Somendra Tomar ने किया सीएचसी का निरीक्षण

इस दौरान माधवपुरम में मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा, महामंत्री हर्षित गोयल, हरिओम अग्रवाल, पार्षद राजकुमार मांगलिक, नितिन गर्ग एवं ग्रामीण क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा, ज़िला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार उर्फ गुड्डू गगोल, प्रधान अरुण विकल, सचिन सांगवान, ज्ञानेंद्र विकल, गंगा राम प्रधान, गौरव चौधरी, जयकार, श्रीभगवान प्रजापति, अनिल तोमर, रजनीश पंवार, धर्मेश तिवारी आदि मौजूद रहें।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

4 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

24 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.