गाजियाबाद

मोदी ने किया गाज़ियाबाद में रोड शो, लोगों का उमड़ा हुजूम

गाजियाबाद – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान के तहत पार्टी द्वारा शनिवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर में रोड-शो में भाग लिया। श्री मोदी गाजियाबाद शहर में प्रमुख मार्ग के दोनों तरफ खड़े विशाल जनसमूह का अभिवादन करने के लिए खुले वाहन से चल रहे थे। गर्मी और उसस भरे वातावरण में लोग श्री मोदी के स्वागत के लिए अपराह्न तीन बजे से ही एकत्रित होने लगे थे। उनके साथ उसी वहन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गाजियाबाद लोक सभा सीट के भाजपा के प्रत्याशी अतुल गर्ग भी खड़े थे तथा लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

प्रधानमंत्री रोड-शो के मार्ग के दोनों तरफ खड़े लोगों के हुजूम का अभिवादन स्वीकार करते हुए भाजपा के चुनाव चिह्न दिखा रहे थे।रास्ते में भाजपा के झंडे और पोस्टरों के साथ जगह जगह सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल के झंडे भी दिख रहे थे।
रोड शो के मार्ग में जगह जगह सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। कई जगह सजे सांस्कृतिक मंच पर लोक नृत्य एवं गीत आयोजित किए गए थे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं की मंडलियां भी थीं।प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उपस्थित जन समुद्राय मोदी और योगी के समर्थन में नारे लगा रहा था। गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। गाजियाबाद लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व पिछले दो बार से भाजपा के नेता जनरल (सेवानिवृत्त ) वीके सिंह ने किया था। जनरल सिंह ने इस बार चुनाव न लड़ने का निर्णय किया था। पार्टी ने उनकी जगह अतुल गर्ग को प्रत्याशाी बनाया है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

5 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

5 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

8 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

8 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

8 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.