देश

महिला पहलवानों के साथ अन्याय के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि महिला पहलवानों के साथ अन्याय के लिए सीधे मोदी सरकार जिम्मेदारी है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहलवान बेटियों से यौन शोषण के मामले में आरोपित भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद साक्षी मलिक ने खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। किसान की बेटी साक्षी मलिक ओलिंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान हैं।

सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार बेटियों की सुनने के बजाय अपने सांसद बृजभूषण का सहयोग कर रही है। यह भारत के खेल इतिहास का काला अध्याय है। यह दर्शाता है कि न्याय की आवाज उठाने वाली बेटियों को रिटायरमेंट के लिए मजबूर कर घर भेज दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ब्रजभूषण सिंह ने कुश्ती संघ के चुनाव के बाद कहा था कि “दबदबा था, दबदबा रहेगा। यही नहीं, न्याय की गुहार लगा रही बेटियों को चिढ़ाते हुए एवं न्याय की उम्मीद कर रही देश की हर बेटी को साफ संदेश देते हुए ब्रजभूषण सिंह ने यह भी कह डाला कि जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं, वो राजनीति करें और जो कुश्ती करना चाहते हैं, वो कुश्ती करें।

कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ ही नहीं, बीसीसीआई से लेकर देश के सभी खेल संघों पर मोदी सरकार व भाजपा के नेताओं का कब्जा है। आज देश की बेटियां मोदी सरकार से सवाल पूछ रही हैं कि वो चुप क्यों है? संसद पहलवान बेटियों के अपमान पर चुप क्यों है? राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा-राज्यसभा के अध्यक्ष एवं सभापति, खेल जगत की नामी-गिरामी हस्तियां आज चुप क्यों हैं?

उल्लेखनीय है कि संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है। पहलवान साक्षी मलिका का आरोप है कि संजय सिंह बृजभूषण सिंह के करीबी हैं। ऐसे में संघ महिला पहलवानों के साथ न्याय नहीं कर पाएगा। इसलिए वह कुश्ती से संन्यास ले रही हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.