देश

मोदी ने तेलंगाना के संगारेड्डी में विकासपरक परियोजनाओं का शुभारंभ किया

संगारेड्डी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 7,200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासपरक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
श्री मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-161 के 40 किलोमीटर लंबे कंडी से रामसनपल्ले खंड को चार लेन में अपग्रेड करने की परियोजना का उदघाटन किया। यह परियोजना इंदौर-हैदराबाद आर्थिक गलियारे का एक हिस्सा है और तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच निर्बाध यात्री और माल ढुलाई की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग-167 के 47 किलोमीटर लंबे मिर्यालागुडा से कोडाद खंड को दो लेन में अपग्रेड करने वाली परियोजना का भी शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-65 के 30 किलोमीटर लंबे पुणे-हैदराबाद खंड की छह लेन की परियोजना की आधारशिला रखने के अलावा छह नए स्टेशन भवनों के साथ-साथ सनथनगर-मौला अली रेल लाइन के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का भी उद्घाटन किया। करीब 1300 करोड़ रुपये की पुणे-हैदराबाद राजमार्ग परियोजना तेलंगाना के प्रमुख औद्योगिक केंद्र पाटनचेरु के पास पशमिलारम औद्योगिक क्षेत्र को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। उन्होंने घाटकेसर-लिंगमपल्ली के बीच मौला अली-सनथनगर के बीच उद्घाटन एमएमटीएस ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन सेवा हैदराबाद-सिकंदराबाद जुड़वां शहर क्षेत्रों में लोकप्रिय उपनगरीय ट्रेन सेवा को नये क्षेत्रों तक विस्तार करती है। इसके अलावा उन्होंने 3,340 करोड़ रुपये की इंडियन ऑयल पारादीप-हैदराबाद उत्पाद पाइपलाइन का भी उद्घाटन किया। ओडिशा (329 किमी), आंध्र प्रदेश (723 किमी) और तेलंगाना (160 किमी) राज्यों से होकर गुजरने वाली यह पाइपलाइन पारादीप रिफाइनरी से विशाखापत्तनम, अचुतापुरम और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश में) और हैदराबाद के पास मलकापुर (तेलंगाना में) के डिलीवरी स्टेशनों तक पेट्रोलियम उत्पादों का सुरक्षित और किफायती परिवहन सुनिश्चित करेगी।
श्री मोदी ने हैदराबाद के बेगमपेट में 354 करोड़ रुपये की लागत वाले नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (सीएआरओ) बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में तेलंगाना की राज्यपाल डॉ तमिलिसाई सौंदरराजन, केंद्रीय पर्यटन मंत्री एवं तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी.किशन रेड्डी और अन्य गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

1 hour ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

2 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

2 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

2 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

2 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

23 hours ago

This website uses cookies.