देश

Momento Pathan Kila Nagina का ध्वस्तीकरण हुआ तेज

Momento Pathan Kila Nagina: नगीना मे शाहजहां की बेटी जहां आरा का बना पुराना पठान किला भू राजस्व अभिलेखों मे खसरा नंबर 1900व1901मे किला दर्ज जो केन्द्रीय संरक्षित स्मारक पुरातत्व सर्वेक्षण मे आता है जो नगीना के इतिहास को जिन्दा रखता है जिसपर सालों से कुछ भूमाफिया स्वार्थी लोग इस पर तहसील प्रशासन से हमसाज होकर अवैध कब्जा कर रहे हैं किले को धीरे धीरे खत्म किया जा रहा है।

जिसमें सन 2013 मे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने किले को तोड़ने का प्रयास किया था, जिस पर नगीना मे आलमगीर काजमी व एतिहासिक प्रेमियो ने नगीना के इतिहास को जिन्दा रखने के लिए पुरातत्व विभाग को सूचना दी। मेरठ से पुरातत्व विभाग के अधिकारी हरीराम शर्मा के नेतृत्व मे आधा दर्जन से अधिक लोगों की टीम ने अवैध निर्माण /खनन को रोक नाराजगी जताई और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के विरूद्ध थाना अध्यक्ष नगीना को तहरीर दी थी।

तहरीर पर बाहर रातो रात दीवार की गयी वही कुछ समय बाद नगीना जमा मस्जिद की आड़ मे मस्जिद के लोगो ने दुकानो का निर्माण करने शुरू किया। इसके बाद मोके पर पहुँचे संरक्षण सहायक मुकेश बाबू ने दिनांक 27/2 /2019 को थाना प्रभारी नगीना को डाक द्वारा जमा मस्जिद के मुतवल्ली मुनीश हुसैन के विरूद्ध कार्य रूकवा रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भेजा जिसपर निमार्ण हटा लिया गया।

परन्तु वर्तमान मे नगर पालिका परिषद नगीना थाना अध्यक्ष नगीना कृष्ण मुरारी दोहरे द्वारा थाने के नाम पर पूरी इमारत ध्वस कर नई इमारत तामीर की जा रही है और किले का नामोनिशान खत्म किया जा रहा है जिसकी सूचना पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को दी गयी जिस पर पुरातत्व मेरठ से राजेश टीम नगीना पहुंची और हो रहे अवैध खनन निर्माण को गलत बताया मोके पर पिच्चर/ फोटो की और अपनी रिपोर्ट भेजी नगीना थाने के नाम पर हो रहे अवैध निर्माण की सूचना कार्य वाही के लिए पुरातत्व सर्वेक्षण मेरठ ने दिनांक 8/12/2020 को डाक द्वारा जिलाधिकारी बिजनौर व पुलिस अधीक्षक और थानाध्यक्ष नगीना को भेजने पर भी कार्य और तेजी से चल रहा है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.