विदेश

न्यूयार्क में मंकीपॉक्स हेल्थ इमरजेंसी घोषित

न्यूयार्क, दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मरीजों की संख्या बढ़ने से स्थिति चिंताजनक हो गई है। अमेरिका के कई शहर इसकी गिरफ्त में हैं। इसके मद्देनजर न्यूयार्क शहर में मंकीपॉक्स बीमारी को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी) घोषित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार न्यूयार्क शहर ही अमेरिका में इस प्रकोप का ‘केंद्र’ रहा है।

न्यूयार्क के मेयर एरिक एडम्स और स्वास्थ्य आयुक्त अश्विन वासन ने इस इमरजेंसी की घोषणा की है। इसमें कहा गया है कि शहर के 1,50,000 निवासियों को संक्रमण का खतरा हो सकता है। इस घोषणा के तहत अब अधिकारियों को यह छूट होगी की वे शहर के स्वास्थ्य सिस्टम की कमियां दूर कर सकें और संबंधित आदेश जारी कर सकें ताकि मंकीपॉक्स के प्रसार को धीमा करने में मदद मिल सके।

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार न्यूयार्क में शुक्रवार तक 1,345 और कैलिफोर्निया में 799 मरीज सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 23 जुलाई को मंकीपॉक्स को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था। यह बीमारी का प्रभाव मध्य और पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दशकों से है। मई के बाद से लगभग 80 देशों में 22,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं। इनमें से लगभग 75 संदिग्ध मौतें अफ्रीका में हुई हैं।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.