Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाली खबर आई है. यहां एक मय्यत के जनाजे की नमाज को इसलिए पढ़ाने की इजाजत नहीं मिली कि वह आदमी बीजेपी समर्थक था. यह मामला कुन्दरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान का है.
दरअसल, एक शख्स ने मस्जिद के इमाम और गांव की कमेटी के लोगों पर इलज़ाम लगाया है कि उसके पिता की मौत के बाद जनाजे की नमाज पढ़ाने से मना कर दिया गया. अलीदाद खान नाम के शख्स का कुछ दिन पहले बीमारी की वजह इंतकाल हो गया था, जो बीजेपी का समर्थक था. उनके बेटे ने अपने पिता के जनाजे को मस्जिद में लाया ताकि वहां उनकी नमाज-ए-जनाजा पढ़ाई जा सके. लेकिन अलीदाद के बेटे दिलनवाज का इलज़ाम है कि पिता के भाजपा समर्थक होने की वजह से मस्जिद के इमाम ने जनाजे की नमाज पढ़ाने से मना कर दिया.
दिलनवाज ने बताया कि 23 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता का इंतकाल हो गया था. जनाजे की नमाज के लिए वह मस्जिद गया तो इमाम और कमेटी के 4 लोगों ने मना कर दिया. उन्होंने कहा कि उसके पिता “BJP से जुड़े रहे हैं और हमेशा उन्हें ही वोट दिया है. यह तो हिंदू है इनकी नमाज कैसे होगी?” वहीं दिलनवाज ने कार्रवाई की मांग की उसने कहा, “वे बदमाश किस्म के लोग हैं. मुझे और मेरे परिवार को उनसे जान का खतरा है. मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहता हूं.”
वहीं, मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद ने इस इलज़ाम को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने बेवजह मुद्दा बनाया है. इमाम ने कहा, “मेरी जानकारी में ऐसी कोई बात नहीं थी. उन्होंने इसे बेवजह मुद्दा बनाया है. जनाजे की नमाज उसी मस्जिद में हुई है, जहा मैं नमाज पढ़ाता हूं. कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड है. करीब के कब्रिस्तान में अलीदाद खान को दफन किया गया. उनके रिश्तेदारों ने नमाज भी पढ़वाई है. नीचा दिखाने और बदनाम करने के लिए गलत आरोप लगाया जा रहा है.”
इस पूरे मामले पर मुरादाबाद के डीएम अनुज कुमार सिंह ने कहा, “इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले की जांच की जा रही है. एसडीएम, एडिशनल एसपी और एसपी सत्यता की जांच करा रहे हैं. मामला सही होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.”
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.