सेहत

सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं ये चीजें

कोरोना के समय में दुनिया अब तक के सबसे घातक वायरस हमलों से जूझ रही है, खुद को संक्रमित होने से बचाने के लिए हर कोई पूरी सावधानी बरत रहा है। यही कारण है कि स्वस्थ्य खाना खाने और इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत रखने की जरूरत इस समय सभी को है।

बीमारियों से सुरक्षित रखने में इम्यूनिटी बहुत बड़ा रोल प्ले करती है। हम में से बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि क्या खाएं और क्या ना खाएं। ऐसे में आज आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाती है और आपको बीमार होने का खतरा हो सकता है।

  • कॉफी
  • कैफीन के अधिक सेवन से कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जो इम्यून सिस्टम पर गलत तरीके से असर करता है। कैफीन के नियमित सेवन से टी कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है, जो शरीर की संक्रमित कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए जिम्मेदार ।
  • नमक
  • यूनिलर्सिटी हॉस्पिटल ऑफ बॉन के अध्ययन के मुताबिक नमक खाने से इम्यूनिटी की कमी हो सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि जब किडनी में अतिरिक्त सोडियम होता है, तो एक डोमिनो प्रभाव होता है, जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने की शरीर की क्षमता को कम कर देता है। इसलिए, अमेरिकियों को लिए डाइट गाइडलाइन के मुताबिक प्रति दिन 2,300 एमजी से कम नमक खाना चाहिए।
  • कोल्ड ड्रिंक
  • गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक काफी मजेदार लगती है। लेकिन ये सेहत के लिए उतनी ही खराब होती है। बहुत ज्यादा मात्रा में अगर आप इसका सेवन करते हैं तो अब समय है कि आप इनका सेवन कम कर दें। ये ड्रिंक्स एस्पार्टेम, सैकरीन और सुक्रालोज जैसे मिठास से भरे हुए हैं, जो इम्यूनिटी के लिए हानिकारक होते हैं।
  • शक्कर
  • लंबे समय तक खूब शक्कर का सेवन हेल्थ पर भारी पड़ सकता है। कई अध्ययन के मुताबिक शक्कर का अधिक सेवन से सूजन हो सकती है और धीरे धीरे ये व्हाइट ब्लड सेल्स को कमजोर कर सकता है। ये हमारे शरीर के लिए विटामिन सी को अवशोषित बना देता है, जो एंड में हमारी हड्डियों और इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है।
  • स्ट्रॉबेरी
  • बहुत ज्यादा स्ट्रॉबेरी खाने से आपकी इम्यूनिटी का स्तर काफी कम हो जाता है। स्ट्रॉबेरी हिस्टामाइन नामक एक घटक को छोड़ती है, जिससे कंजेशन और साइनस की समस्या होती है ।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

7 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

7 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

7 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.