देश

Morning Top News: 14 सितंबर की बड़ी खबरें एक जगह

राजद्रोह कानून की वैधता पर किया फैसला
उच्चतम न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता के तहत राजद्रोह कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को मंगलवार को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ को विचार के लिए भेज दिया। शीर्ष अदालत के 11 मई, 2022 के आदेश के कारण राजद्रोह कानून फिलहाल स्थगित है।

राष्ट्रपति करेंगी ‘आयुष्मान भव’ अभियान की शुरुआत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को राष्ट्रव्यापी ‘आयुष्मान भव’ अभियान की शुरुआत करेंगी जो 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक चलेगा।

47 फीसदी ने लौटाई जीवन बीमा पालिसी: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि देश में लोग महंगाई से त्रस्त हैं और पिछले पांच साल के दौरान महंगाई के कारण 47 प्रतिशत लोगों ने जीवन बीमा की पालिसी छोड़ दी है।

दलित के हाथ से बना भोजन खाने से इनकार
तमिलनाडु के थूथुकुडी के उसिलमपट्टी में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने एक दलित द्वारा पकाया गया भोजन खाने से इनकार कर दिया। इस मामले में डीएमके नेता कनिमोझी के हस्तक्षेप के बाद बच्‍चों ने खाना खाया।

प्रेस स्टिकर व जैकेट के उपयोग पर प्रतिबंध
मणिपुर सरकार ने प्रेस लिखा हुआ जैकेट, बनियान और स्टिकर का दुरुपयोग रोकने के लिए इन चीजों के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सिर्फ उन लोगों को इनके उपयोग की अनुमति दी है, जिनके पास मीडिया संगठनों से वास्तविक पहचानपत्र हैं और केंद्र व राज्य सरकार से मिला हुआ मान्यता कार्ड है।

केंद्र सरकार ने उज्जवला 2.0 स्कीम लॉन्च
कैबिनेट कमिटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स की हर सप्ताह होने वाली बैठक में इस बार केंद्र सरकार ने उज्जवला 2.0 स्कीम लॉन्च कर दी है। इस स्कीम के तहत 75 लाख LPG के मुफ्त कनेक्शन और दिए जाएंगे।

राम जन्मभूमि की खुदाई में मिले अवशेष की फोटो जारी
श्रीराम जन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेषों की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें कई मूर्तियां और पिलर दिख रहे हैं। ये 21 साल पहले यानी 2002 में ASI टीम को खुदाई के दौरान मिले थे। अवशेषों की संख्या करीब 50 है।

मिलिट्री ऑपरेशन में रूस की जीत होगी: किम जोंग
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय और डेलीगेशन लेवल की बैठक हुई। यूक्रेन युद्ध पर जमकर बोले किंम जोंग।

जमुई के किसान को राष्ट्रपति से मिला सम्मान
बिहार में जमुई के 81 साल के एक किसान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मंगलवार को पुरस्कृत किया गया है। औषधीय पौधों की खेती का संरक्षण करने के लिए उन्हें पुरस्कार मिला है।

भारत को पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट प्लेन मिला
यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने बुधवार को भारत को पहला सी-295 टैक्टिकल मिलिट्री एयर लिफ्ट प्लेन सौंप दिया। एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्पेन के सेविले शहर में इस प्लेन को रिसीव किया।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

4 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

4 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

7 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

7 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

7 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.